Перейти к содержимому

Sangat Ep.35 | Vandana Rag on her Short Stories, Novel, Personal life & Acting Career | Anjum Sharma

Hindwi

0:00 / 0:00

Sangat Ep.35 | Vandana Rag on her Short Stories, Novel, Personal life & Acting Career | Anjum Sharma

17 908 просмотров · 3 г. назад
Hindwi
63,6 тыс. подписчиков
17 908 просмотров · 3 г. назад
हिंदी साहित्य-संस्कृति-संसार के व्यक्तित्वों के वीडियो साक्षात्कार से जुड़ी सीरीज़ ‘संगत’ के 35वें एपिसोड में मिलिए कथाकार वंदना राग से। वंदना राग मूलत: बिहार के सीवान ज़‍िले से हैं लेकिन उनका जुड़ाव कई शहरों से रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में जन्मी वंदना राग की स्कूली शिक्षा अलग-अलग शहरों में हुई। बक़ौल वंदना राग वह 13 साल की उम्र से कहानियाँ लिख रही हैं लेकिन विधिवत लेखन की शुरुआत 1999 में ‘हंस’ में 'झगड़ा' कहानी छपने के बाद शुरू हुई। उनके चार कहानी संग्रह प्रकाशित हैं—‘यूटोपिया’, ‘हिजरत से पहले’, ‘ख़यालनामा’ और ‘मैं और मेरी कहानियाँ’। लेखन के साथ-साथ उन्होंने अनुवाद भी किया है। ‘बिसात पर जुगनू’ वंदना राग का पहला उपन्यास है। वंदना राग की रचना-प्रक्रिया क्या है? ग्रामीण जीवन पर लिखते हुए वह सूचनाओं का सहारा लेती हैं? क्या फ़िल्म में काम करने का उनका सपना अधूरा रह गया? भोपाल पर वह कौन-सी किताब लिख रही हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई? अलग-अलग शहरों के प्रवास ने उनके लेखन को कैसे समृद्ध किया? उनपर आभिजात्य की तोहमत क्यों लगती है? इतिहास के सहारे वह आज का यथार्थ कैसे लिखती हैं? ऐसे तमाम सवालों के जवाब और वंदना राग के निजी जीवन से लेकर उनके रचना-संसार को जानने-समझने के लिए देखिए संगत का यह एपिसोड। संगत के अन्य एपिसोड्स देखने के लिए दिए गये लिंक पर जाएँ :    • संगत   Hindwi channel is part of Hindwi.org website. The website is a initiative of Rekhta Foundation, dedicated to Hindi literature. हिन्दवी के सोशल मीडिया चैनलों से जुड़िए : Facebook :   / hindwiofficial   Instagram :   / hindwi_offi.  . Twitter :   / hindwiofficial   Telegram : https://t.me/Hindwiofficial #VandanaRag #sangat #Hindwi