Перейти к содержимому

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश/ 10 Largest Country of The World // By: Satya Education

Satya Education

0:00 / 0:00

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश/ 10 Largest Country of The World // By: Satya Education

839 519 просмотров · 4 года назад
Satya Education
365 тыс. подписчиков
839 519 просмотров · 4 года назад
दुनिया के 10 सबसे बड़े देश/ 10 Largest Country of The World // By: Satya Education #Satya_Education YouTube    / satyaeducation   Facebook   / vlogpress   Intagra   / vlogpress   Twitter https://twitter.com/vlogpressin?t=KxZ... दोस्तों आपको बता दे दुनिया में कुल देशों की संख्या 195 है। दुनिया के सबसे बड़े देशों का लगभग पृथ्वी के आधा हिस्से पर कब्जा हैं और बाक़ी का हिस्सा दुनिया के बचें हुए 186 देशों द्वारा इस्तेमाल होता है। 1- रूस (Russia) क्षेत्रफल के हिसाब से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस का क्षेत्रफल- 17,075,400 वर्ग कि.मी. का है। क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश में रूस प्रथम स्थान पर है। यह देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश से 16 देशों की सीमा लगती है और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में नौवां सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का यह सबसे बड़ा देश है। रूस की राजधानी मास्को है, यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर है। साथ ही रूस संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थाई सदस्य भी है। 2- कनाडा (Canada) क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशों (Top 10 Largest Countries by Area) में कनाडा दूसरे स्थान पर है। कनाडा का क्षेत्रफल-9,984,670 वर्ग कि.मी. का है। यह देश उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। कनाडा देश का मांट्रियल शहर कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह देश विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है। विश्व में शीशे और जस्ते का सबसे बड़ा भंडार कनाडा देश में है। विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क “वुड वफेलो नेशनल पार्क” है जो कनाडा देश में है। विश्व में सोने की सबसे बड़ी खान ओंटारियो कनाडा देश में है। इस देश की तटीय सीमा विश्व में सबसे बड़ी है। कनाडा देश की राजधानी ओटावा है और इस देश की मुद्रा डॉलर है। यह देश सबसे लंबी सीमा वाला देश भी है। 3- अमेरिका (America) क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका का क्षेत्रफल-9,826,675 वर्ग कि.मी. का है। यह देश 50 राज्यों से मिलकर बना है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है और यह देश उत्तरी अमेरिका का देश है। 4- चीन (China) चीन क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा बड़ा देश है। चीन का क्षेत्रफल-9,598,094 वर्ग कि.मी. का है। चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है। चीन में विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है। मतलब जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का प्रथम सबसे बड़ा देश है। यह देश तंबाकू, गेहूं, चावल, चाय, कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है। इस देश में सबसे ज्यादा मछली पकड़ी जाती है। चीन की संसद का नाम नेशनल पीपल्स कांग्रेस है। चीन संयुक्त राष्ट्र सभा का स्थाई सदस्य भी है। 5- ब्राजील (Brazil) क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश ब्राजील है। ब्राजील का क्षेत्रफल-8,514,877 वर्ग कि.मी. का है। यह यह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है । ब्राजील सर्वाधिक कोको उत्पादन करने वाला देश है। और यह देश विश्व में सबसे अधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश भी है। 6- ऑस्ट्रेलिया (Australia) ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल-7,617,930 वर्ग कि.मी. का है। और साथ ही यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। ऑस्ट्रेलिया देश विश्व भर में मेरिनो ऊन के लिए प्रसिद्ध है। ऑस्ट्रेलिया देश में विश्व प्रसिद्ध मूंगे की चट्टानें पाई जाती हैं, जो दुनिया में बहुत कम पाई जाती हैं। 7- भारत (India) भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत क्षेत्रफल-3,287,263 वर्ग कि.मी. का है। और जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है । भारत देश एशिया महाद्वीप में स्थित है। भारत में सर्वाधिक डाकघर पाए जाते हैं। विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर भारत में स्थित है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी स्टेचू भी स्थित है। विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम ,मेघालय भारत में है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत है एवं दक्षिण में हिंद महासागर है। भारत का सबसे ऊंचा पर्वत K2 गॉडविन ऑस्टिन है। 8- अर्जेंटीना (Argentina) क्षेत्रफल की दृष्टि से अर्जेंटीना विश्व का आठवां सबसे बड़ा देश है। अर्जेंटीना का क्षेत्रफल-2,766,890 वर्ग कि.मी. का है। यह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स है। यह देश विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश है। गेहूं की चन्द्राकार पेटी अर्जेंटीना में स्थित है। अर्जेंटीना में स्थित घास के मैदानों को पम्पास कहते हैं। 9- कजाकिस्तान (Kazakhstan) कजाकिस्तान क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का नौवां सबसे बड़ा देश है। कजाकिस्तान का क्षेत्रफल-2,724,900 वर्ग कि.मी. का है। कजाकिस्तान देश की राजधानी अस्थाना है। कजाकिस्तान देश एशिया महाद्वीप में स्थित है। कजाकिस्तान विश्व का सबसे बड़ा भू- आवेष्ठित देश है। 10- अल्जीरिया (Algeria) अल्जीरिया क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का दसवां बड़ा देश है। अल्जीरिया का क्षेत्रफल-2,381,741 वर्ग कि.मी.का है। यह यह देश अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। इस देश की राजधानी अल्जीयर्स है।अल्जीरिया की मुद्रा दीनार है।