Mumbai’s Iconic Girgaum Chowpatty Adarsh Ramleela Mahotsav 2026 Unveiled with Grand Theatrical Visio
Manoranjan Katta
0:00 / 0:00
Mumbai’s Iconic Girgaum Chowpatty Adarsh Ramleela Mahotsav 2026 Unveiled with Grand Theatrical Visio
459 просмотров · 5 дн. назад
Manoranjan Katta
259 тыс. подписчиков
459 просмотров · 5 дн. назад
Mumbai’s Iconic Girgaum Chowpatty Adarsh Ramleela Mahotsav 2026 Unveiled with a Grand Theatrical Vision
मुंबई में रामलीला को मिला भव्य रंगमंचीय स्वरूप, 11 से 20 अक्टूबर तक गिरगांव चौपाटी पर होगा आदर्श रामलीला महोत्सव 2026
1500 सीटों वाला जर्मन-हैंगर ऑडिटोरियम, 64 फीट का LED मंच और 50 से अधिक कलाकार होंगे आकर्षण का केंद्र
7 अक्टूबर 2026, मुंबई। वर्ष 1964 से रामलीला की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही श्री आदर्श रामलीला महोत्सव समिति इस वर्ष गिरगांव चौपाटी पर आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 को एक नए, भव्य और आधुनिक रंगमंचीय स्वरूप में प्रस्तुत करने जा रही है। 10 दिवसीय यह महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक गिरगांव चौपाटी, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के आगामी आयोजन की जानकारी साझा करने के लिए 7 अक्टूबर को गिरगांव चौपाटी पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें रामलीला के निर्देशक योगेश वी. पगारे, संगीत निर्देशक मोंटी शर्मा, समिति के सचिव एवं ट्रस्टी कनबिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष एवं ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल तथा ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की और इस वर्ष के आयोजन की विशेषताओं के बारे में बताया । इस अवसर पर कलाकारों ने मीडिया के लिए एक विशेष लाइव रामलीला एक्ट भी प्रस्तुत किया।
महोत्सव को डिविनिटी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। इस वर्ष गिरगांव चौपाटी की रामलीला को बड़े स्तर की नाट्य प्रस्तुति के रूप में तैयार किया गया है। लगभग 1,500 दर्शकों की क्षमता वाले कवर्ड जर्मन-हैंगर ऑडिटोरियम, 64 फीट के विशाल HD LED विजुअल बैकड्रॉप, आधुनिक लाइट एवं साउंड, भव्य सेट, विशेष रूप से तैयार पारंपरिक वेशभूषा और 50 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी इस प्रस्तुति को खास बनाएगी। पारंपरिक रामकथा की धार्मिक मर्यादा और भक्ति भाव को बरकरार रखते हुए आधुनिक विजुअल स्टोरीटेलिंग और तकनीकी प्रोडक्शन के माध्यम से दर्शकों के लिए एक नया अनुभव तैयार किया गया है।
रामलीला को इस बार केवल नाट्य प्रस्तुति तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि पूरे आयोजन को एक व्यापक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव का स्वरूप दिया गया है। दस दिनों के दौरान रामलीला के साथ सरयू आरती एवं महाआरती, 3D राम दर्शन, VR धाम दर्शन, रामायण विज़डम गैलरी, भजन जामिंग, आध्यात्मिक संवाद, रामायण संवाद तथा बच्चों और परिवारों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभव भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Copyright Disclaimer: - Under section 107 of the copyright Act 1976, allowance is mad for FAIR USE
Copyright Disclaimer: - Under section 107 of the copyright Act 1976, allowance is mad for FAIR USE for purpose such a as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship and research. Fair use is a use permitted by copyright statues that might otherwise be infringing. Non- Profit, educational or personal use tips the balance in favor of FAIR USE.
For Collaboration contact
mujhemailkar@gmail.com
FOLLOW ME ON
Facebook : Surya Ravane : itssuryaravaneofficial
Instagram : Surya ravane : /surya_ravane/
Twitter : Surya V Ravane : @SuryaRavane
Thanks for watching the videos and subscribing to manoranjan katta...Also Watch our Business Channel
Business Idea Tv : / @buisnessideas