History of lock - ताले का इतिहास। 2D animation..
NO One Knows
0:00 / 0:00
History of lock - ताले का इतिहास। 2D animation..
43 просмотра · 3 дн. назад
NO One Knows
4 подписчика
43 просмотра · 3 дн. назад
History of lock - ताले का इतिहास
और यह कहानी शुरू होती है एक ऐसी चीज से जिसमें ना लोहा था, ना चाबी। हजारों साल पहले मेसोपोटामिया की नदियों के किनारे बसे शहरों में अनाज ही दौलत था। मिट्टी के गोदामों में भरा गेहूं और जौ, घड़ों में भरा तेल, और बाहर तपती धूप में घूमती भूख। दरवाजे थे, लेकिन ना कोई ताला था, ना कोई चाबी, ना कोई ऐसी चटखनी जिसे बाहर से बंद किया जा सके। तो लोगों ने एक तरकीब निकाली। दरवाजे की खूंटी पर रस्सी लपेटी, उस पर गीली मिट्टी का लौंडा चिपकाया और उस पर अपनी मुहर दबा दी। यह मुहर किसी चोर को रोक नहीं सकती थी, वो बस इतना बताती थी कि किसी ने छेड़छाड़ की है या नहीं। जरा सोचिए, साल भर का अनाज और उसकी हिफाजत के लिए बस मिट्टी का एक टुकड़ा! यह वो दौर था जब इंसान को किसी ऐसे पहरेदार की सख्त जरूरत थी जो चोरी को सिर्फ पकड़े नहीं, बल्कि होने ही न दे।
#History of lock #ताले का इतिहास #Godrej #Mesopotamia #rome
#history #2danimation #knowledge