ट्रेन से इक्वाडोर [Ecuador by Train] | DW Documentary हिन्दी
DW Documentary हिन्दी
0:00 / 0:00
ट्रेन से इक्वाडोर [Ecuador by Train] | DW Documentary हिन्दी
797 597 просмотров · 5 л. назад
DW Documentary हिन्दी
786 тыс. подписчиков
797 597 просмотров · 5 л. назад
इक्वाडोर रेलवे ने हाल के वर्षों में एक पुनर्जागरण देखा है. इस देश के रेलमार्ग को दक्षिणी अमेरिका के सबसे खूबसूरत रेलमार्ग के रूप में जाना जाता है. राष्ट्रीय मुख्य रेल मार्ग, जो की 450 किलोमीटर लंबा है और जिसे एंडियन रीढ़ भी कहा जाता है, गुवायाकिल जैसे तटीय शहर को राजधानी कीटो से जोड़ता है.
हालांकि इसका निर्माण 1908 में पूरा हो गया था लेकिन मौसम संबंधी आपदाओं के कारण 1990 के दशक में इक्वाडोर रेल नेटवर्क लगभग पूरी तरह तहस-नहस हो चुका था. 2013 में बड़े पैमाने पर की गई मरम्मत के बाद पुरानी छोटी लाइन के साथ-साथ एक नई क्रॉस-एंडियन सर्विस शुरू की गई. यह नई लक्जरी रेल 2 हफ्ते में एक बार चलती है. इस पर 54 यात्री सवार हो सकते हैं. यह यात्रा समुद्रतल से 3,609 मीटर ऊपर बसे उरबीना से होते हुए, ज्वालामुखी-के-द्वार नामक क्षेत्र से होते हुए, कोटोपैक्सी राष्ट्रीय पार्क और आखिरकार दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बसी राजधानी कीटो में जा कर समाप्त होती है.
हमारे रिपोर्टरों के साथ उनके जीवन की सबसे यादगार रेल-यात्रा पर चलिए. लेकिन याद रखिए, सीधी चढ़ाई और ढलान वाली यह यात्रा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है.
#DWDocumentaryHindi #Ecuador
------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: / dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G