Перейти к содержимому

Haryana में प्रॉपर्टी को लेकर पूर्व SI DTP से भिड़े, कार्रवाई के बीच हुआ हंगामा! Haryana News |

Inkhabar Haryana

0:00 / 0:00

Haryana में प्रॉपर्टी को लेकर पूर्व SI DTP से भिड़े, कार्रवाई के बीच हुआ हंगामा! Haryana News |

19 252 просмотра · 21 час назад
Inkhabar Haryana
285 тыс. подписчиков
19 252 просмотра · 21 час назад
फ़रीदाबाद-हरियाणा पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर डीटीपी से भिड़े, अवैध रूप से प्रॉपर्टी कार्यालय चलाने पर डीटीपी और पुलिस विभाग से हुए आमने-सामने, सेक्टर-76 में रिहायशी मकानों में चल रही दुकानों पर डीटीपी की कार्रवाई, 9 यूनिट सील सेक्टर-76 पी ब्लॉक के रिहायशी इलाके में बिना अनुमति कमर्शियल गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। टीम ने करीब 9 यूनिट को सील कर दिया। वहीं, कुछ यूनिट संचालकों को सोमवार तक जगह खाली करने का समय दिया गया है। डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि सेक्टर-76 पी ब्लॉक में कुछ लोगों ने रिहायशी मकानों के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें खोलकर कमर्शियल गतिविधियां शुरू कर रखी थीं। विभाग को इसकी शिकायत मिली थी।  शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों को पहले नोटिस देकर गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने काम बंद नहीं किया। इसके बाद आज गुरुवार को डीटीपी की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, कार्रवाई के दौरान हरियाणा पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर जिसने प्रोपेर्टी कार्यालय खोल कर नियमों का उल्लंघन किया हुआ था वो इस कार्रवाई के बीच में अड़ गया और डीटीपी अधिकारी और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने लगा,  इस पर डीटीपी ने पुलिस को कई बार रिटायर अधिकारी को हटाने के लिए कहा लेकिन मामला ढुलमुल रहा, रिटायर अधिकारी बार- बार धमकी देते रहे लेकिन पुलिस ने डीटीपी विभाग के अधिकारी का सहयोग नहीं किया, जब डीटीपी ने कमिश्नर पुलिस तक फ़ोन करने की बात कही लेकिन उसके बाद भी पुलिस का रवैया अपने रिटायर कर्मचारी के लिए नहीं बदला, अब देखने वाली बात होगी की पुलिस विभाग इस मामले में किस के खिलाफ कार्रवाई करता है। विरोध और झगडे की ये तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर 76 की हैं जहां आज डीटीपी यजन चौधरी अपने लाव लश्कर और पुलिस बल की सहायता से उन मकानों पर कार्रवाई करने पहुंचे थे जहां रिहायसी इलाकों में अवैध रूप से व्यावसायिक काम को अंजाम दे रहे थे, इसी बीच वो ऐसी जगह पहुंचे जहाँ हरियाणा पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर प्रॉपर्टी डीलर बनकर अपना दफ्तर चला रहे थे, सीलिंग की कार्रवाई देखते हुए रिटायर पुलिस कर्मी ने अपना रौब झाड़ते हुए डीटीपी को ही चैलेंज कर दिया और अड़ कर सामने खड़े हो गए,  डीटीपी ने बार बार मौके पर मौजूद पुलिस यूनिट इंचार्ज को बाधा डालने वाले रिटायर अधिकारी को हटाने के लिए कहा लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी उन्हें हटाने के लिए आगे नहीं आया, इसके बाद जब डीटीपी यजन चौधरी ने कमिश्नर तक बात करने की बात कही तो भी मौके पर मौजूद asi शिवकुमार ने कोई सहयोग नहीं किया, अब देखने वाली बात होगी की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है, डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी के अनुसार, करीब 15 यूनिट में कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं।  इनमें से 9 यूनिट को सील किया गया। वहीं, 4 से 5 यूनिट संचालकों ने टीम के पहुंचने से पहले या कार्रवाई के दौरान खुद ही जगह खाली कर दी थी। इन स्थानों पर ब्यूटी पार्लर, क्लिनिक और बिना अनुमति नर्सिंग होम जैसी गतिविधियां चल रही थीं। अधिकारी ने बताया कि एक नर्सिंग होम में कुछ मरीज भर्ती थे। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए संचालक को सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यजन चौधरी ने लोगों से अपील की कि रिहायशी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई कमर्शियल या अनधिकृत गतिविधि न चलाएं। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई से लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए लोग स्वयं ऐसी गतिविधियां बंद कर दें। #faridabad #HaryanaNews #DTP #faridabadnews #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana