दाहोद पुलिस का बिहार में ऑपरेशन,साइबर ठगों को भेजा जेल में! Cyber Crime l police Action l #dahodlive
Dahod Live
0:00 / 0:00
दाहोद पुलिस का बिहार में ऑपरेशन,साइबर ठगों को भेजा जेल में! Cyber Crime l police Action l #dahodlive
1 137 просмотров · 7 дней назад
Dahod Live
58,8 тыс. подписчиков
1 137 просмотров · 7 дней назад
दाहोद पुलिस का बिहार में ऑपरेशन, साइबर ठगों को भेजा जेल में.! Cyber Crime l police Action l
दाहोद | ब्रेकिंग न्यूज़
दाहोद में शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से ₹10.20 लाख की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दाहोद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के बक्सर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से युवक से कुल ₹10.20 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
निवेश की गई मूल रकम और मुनाफा वापस नहीं मिलने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद दाहोद साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों का लोकेशन बिहार के बक्सर में ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम बक्सर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दाहोद लाया गया।
🔹 मोहम्मद शमी अली मोहम्मद गुलवास
🔹 दीपू कुमार द्वारिका पांडे
🔹 धर्मेंद्र कुमार जगदयाल यादव
📍 तीनों आरोपी बक्सर, बिहार के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान ऑनलाइन ठगी से जुड़े नेटवर्क और अन्य मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
⚠️ सावधान रहें: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सोशल मीडिया, अनजान व्यक्तियों या संदिग्ध ऐप/ग्रुप के माध्यम से मिलने वाले मुनाफे के लालच में पैसे ट्रांसफर न करें।
📍 दाहोद | बक्सर, बिहार
📰 Dahod Live News
#DahodLive #DahodNews #BreakingNews #CyberCrime #CyberFraud #CrimeNews #GujaratNews #News