ऐसे बनती है सिरोही की प्रसिद्ध तलवार |
Mahaveer Singh
0:00 / 0:00
ऐसे बनती है सिरोही की प्रसिद्ध तलवार |
104 877 просмотров · 2 года назад
Mahaveer Singh
112 тыс. подписчиков
104 877 просмотров · 2 года назад
सिरोही को पूरे विश्व में पहचान दिलाने वाली सिरोही की प्रसिद्ध तलवार बनाने के लिए सिरोही शहर के महेंद्र लोहार, जो कई पीढिय़ों से से इस कला का जीवित रखे हुए है। उन्होंने तलवार बनाने का हुनर पीढ़ी दर पीढ़ी मिला है। उन्हें के वंशजों से ही सिरोही की तलवार को विश्व में पहचान मिली है। महेंद्र लोहार ने बदलते दौर में भी तलवार बनाने का तरीका नहीं बदला है। वे आज भी लोहे को आग में पिघला कर हथोड़े से चोट कर तलवार को आकार देते है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार कर्ई पीढिय़ों से तलवार बनाने का काम कर रहा है। उनके पूर्वजों की बनाई तलवार उस समय राजा-महाराजा इस्तेमाल करते थे। उन्होंने बताया कि कई सालों पहले यहां करीब 500 घर ऐसे थे, जहां तलवार बनाने का काम होता था, लेकिन समय के साथ सब बदलता गया और अब मात्र वे ही हैं जो इस कला को जीवित रखे हुए है। वे बताते है कि अब महंगाई के दौर में मेहनत की सही कीमत नहीं मिल रही है। इसलिए कभी ऑर्डर मिलता है तभी तलवार बनाते है। महेंद्र लोहार को तलवार बनाने पर वर्ष 1995-96 में जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रतियोगिता में भी सम्मानित किया गया था।
#sirohi
#sirohikitalwar
#sirohistate
#historyofsirohi
#rajasthansirohi
#sirohielection