गौ सेवा संकल्प इटावा में जाइंट्सग्रुप ऑफ स्पंदन ने बेजुबानों को दी लंपीरोधी दवा Lumpy Virus Campaign
Spasht Awaz Etawah
0:00 / 0:00
गौ सेवा संकल्प इटावा में जाइंट्सग्रुप ऑफ स्पंदन ने बेजुबानों को दी लंपीरोधी दवा Lumpy Virus Campaign
36 просмотров · 4 дня назад
Spasht Awaz Etawah
11 подписчиков
36 просмотров · 4 дня назад
गौ सेवा संकल्प: जाइंट्स ग्रुप ऑफ स्पंदन ने सैकड़ों निराश्रित गोवंश को दी लंपी रोधी दवा
इटावा। शहर में गौ संरक्षण और बेजुबानों की रक्षा के उद्देश्य से 'जाइंट्स ग्रुप ऑफ स्पंदन' द्वारा एक सराहनीय और सघन अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने इटावा की नई मंडी (फर्रुखाबाद रोड) और शकुंतला नगर क्षेत्र में घूम-घूम कर निराश्रित गायों को लंपी वायरस से बचाव की दवा की खुराक दी।
संस्था की अध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि लंपी वायरस गोवंश के लिए अत्यधिक कष्टदायी होता है। समय पर दवा देकर न केवल संक्रमण को रोका जा सकता है, बल्कि बीमार गोवंश को स्वस्थ भी किया जा सकता है। यह विशेष दवा ग्वालियर के 'निर्माण कोचिंग' संचालक डॉ. संजय गुप्ता द्वारा समाज सेवा के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
अभियान के दौरान पशुपालकों व स्थानीय नागरिकों को भी लंपी संक्रमण के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
#Etawah #LumpyVirus #CowCare #GauSeva #GiantsGroupOfSpandan #AnimalWelfare #EtawahNews #UPNews #GauSanrakshan