Перейти к содержимому

जब मैं मोदीजी से मिली | Singer Prerna Panchariya | Biraj Mohan Ramawat

Lion Express

0:00 / 0:00

जब मैं मोदीजी से मिली | Singer Prerna Panchariya | Biraj Mohan Ramawat

116 532 просмотра · 2 г. назад
Lion Express
60,8 тыс. подписчиков
116 532 просмотра · 2 г. назад
Singer Prerna Panchariya | Talks With BMR | Biraj Mohan Ramawat Talks with BMR में आज चर्चा के लिए उपस्थित है सिंगर प्रेरणा पंचारिया। प्रेरणा ने महज नौ साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था उनका गाया गाना आज की तारीख में 'मै भी हूं चौकीदार' यूट्यूब पर 21 मिलियन से ज्यादा चल गया। उसके साथ उनका प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर गाया दूसरा गाना तीन हफ्तों में ही 1.5 मिलियन को पार कर गया। बातचीत के दौरान बताया कि प्रेरणा जब देश भागती का गाना गाते है तो उनमें एक अलग सी एनर्जिन आ जाती है। प्रेरणा ने आगे बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी, रोड़ एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भी आशीर्वाद मिला है। पंचारिया ने आगे बताया कि वो लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल जैसा सिंगार बनना चाहती है। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- टॉक विद बीएमआर के प्रस्तुतकर्ता बृजमोहन रामावत साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि की अपनी जड़ों से सतत जुड़ाव के बावजूद सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों पर पैनी नजर रखने वाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। बृजमोहन रामावत को उनकी संवेदनशीलता, सहजता और विषय पर पकड़, भीड़ से एक अलग पहचान देती है। लॉयन एक्सप्रेस के संस्थापक श्री बृज मोहन रामावत का जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में बीकानेर जिले के एक बहुत ही छोटे से गांव बासी बरसिंहसर में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने परिस्थितियों से हार मानने के बजाय हिम्मत और लगन के साथ मेहनत का रास्ता चुना। असंभव शब्द तो बृजमोहन जी के शब्दकोश में है ही नहीं। वो एकबार जो सपना देख लेते हैं तो फिर उसे साकार करके ही मानते हैं। लॉयन एक्सप्रेस उनके इसी जुनून की सफल परिणीति है। आज लॉयन एक्सप्रेस पश्चिमी राजस्थान के श्रेष्ठतम और सफलतम पोर्टल्स में से एक है। जरूरतमंद लोगों की सहायता को सदैव तत्पर श्री बृजमोहन रामावत स्वयं एक बहुत ही अच्छे वक्ता, लेखक और पत्रकार हैं तथा अपनी सादगी और सहजता के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता बृजमोहन रामावत के लिए कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि समाज में सबसे पिछली पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग देने का माध्यम भर है। देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति एवम् समाज में पीड़ित व शोषित बच्चों पर उनके कई आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। बिना लाग लपेट हर वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के पुरजोर समर्थक बृजमोहन रामावत एक संस्कारी और अनुशासित समाज के पैरोकार हैं। समय के साथ चलने वाले बृजमोहन रामावत नवाचार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और टॉक विद बीएमआर उसी का परिणाम है। टॉक विद बीएमआर का उद्देश्य बिना किसी पूर्वाग्रह के समाज को दिशा देने वाले विषयों और व्यक्तियों से आपका परिचय कराना है ताकि आप भी राष्ट्र उत्थान के इस महायज्ञ में सहभागी बन सकें। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ #talkswithbmr #brijmohanramawat #birajmohanramawat #interview #bikaner #biography #bmr #writer #singer #singersongwriter #chokidar #narendramodi #nitingadkari #singing #singerprernapanchariya #chunav_song #modisongs ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------