Umang 2.0 (Part 4)
Aadharshila International School
0:00 / 0:00
Umang 2.0 (Part 4)
2 377 просмотров · 1 год назад
Aadharshila International School
241 подписчик
2 377 просмотров · 1 год назад
Annual Function 31.12.2024
विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह उमंग 2.0 का आयोजन दिनांक 31.12.2024 मंगलवार को किया गया |
वार्षिकोत्सव समारोह उमंग 2.0 में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी में चयनित, क्षेत्र की होनहार बिटिया यशस्वी तनु जाट, कवलासा पधारीं साथ ही विशेष अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमान पप्पू भाई जी गोरा (अध्यक्ष, तेजाजी बोर्ड, म. प्र.) एवं श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट (नगर परिषद अध्यक्षा, कन्नौद) का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए डॉ प्रदीप पाटीदार (युवा शिक्षाविद, इंदौर) भी उपस्थित थे ।
वार्षिकोत्सव की थीम अतुल्य भारत-Incredible India के अनुसार कार्यक्रम भारत के विभिन्न प्रान्तों की रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों को समेटे हुए था जिसमें अलग अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक अद्भुत प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गुजरात से काठियावाड़ी नृत्य, पंजाब से भांगड़ा, यूपी से कथक, महाराष्ट्र से लावणी, मणिपुर से मणिपुरी लोकनृत्य, राजस्थान से घूमर, मुम्बई से बॉलीवुड इत्यादि प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को गदगद कर दिया। इसके अतिरिक्त कक्षा 3 के द्वारा तमिलनाडु, कक्षा 4 के द्वारा गोवा और कक्षा यूकेजी के द्वारा नेपाल के प्रतिनिधि नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
क्षेत्रीयता के रंग से सराबोर प्रस्तुतियों के मध्य कार्यक्रम में एक ओर जहाँ कक्षा नर्सरी की नन्ही परियों के द्वारा प्रस्तुत पापा मेरे पापा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं दूसरी ओर कक्षा 10 के छात्रों के लेजी डांस ने सबका दिल जीत लिया।
अन्य प्रस्तुतियों में कक्षा 6 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्यनाटिका रामायण ने खूब तालियां बटोरी वहीँ दूसरी ओर कक्षा 6 की ही छात्राओं द्वारा वृद्धाश्रम पर आधारित नाटक ने उपस्थित दर्शकों की आंखें भिगो दीं।
कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा धमाकेदार फेस्टिव फ्यूज़न डान्स प्रस्तुत किया गया जो कि भारत के सात प्रमुख त्योहारों के सम्मिश्रण से बना समूह नृत्य था।
इन मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद उठाइए |
🙏🙏
आपका अपना :-
आधारशिला प्रबंधन