Перейти к содержимому

ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज़ | Rohit Sharma | Decode with Sudhir Chaudhary

DD News

0:00 / 0:00

ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज़ | Rohit Sharma | Decode with Sudhir Chaudhary

436 506 просмотров · 11 мес. назад
DD News
7,96 млн подписчиков
436 506 просмотров · 11 мес. назад
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में पहली बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। आज ICC ने अपनी Latest रैंकिंग जारी की है। जिसमें रोहित शर्मा 781 Rating Points के साथ पूरी दुनिया में पहले नंबर पर हैं। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 खिलाड़ी थे। 38 साल और 6 महीने के रोहित शर्मा OneDay Ranking में नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 38 वर्ष और करीब 2 महीने में ये रिकॉर्ड बनाया था। सबसे हैरान करनेवाली बात ये है कि साढ़े 38 साल के रोहित शर्मा अपने पूरे करियर में पहली बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की है। यानी जिस उम्र में उनकी लगातार ट्रोलिंग की जा रही थी और लगातार ये इशारे दिए जा रहे थे कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। उस समय रोहित शर्मा ने जबरदस्त वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ OneDay Series में रोहित शर्मा ने 202 रन बनाए। और तीसरे OneDay मैच में उन्होंने 121 रन बनाए थे। इस OneDay Series में साढ़े 38 साल के रोहित शर्मा को देखकर ऐसा लग रहा था मानो ये रोहित शर्मा का कोई नया अवतार है। इस Series में करीब 5 महीनों के बाद रोहित शर्मा ने वापसी की है। उन्होंने अपना 11 किलोग्राम वजन कम किया है और रोहित शर्मा की Running Between The Wicket यानी रन लेने की रफ्तार इतनी तेज हो गई है, कि वो टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक विराट कोहली की बराबरी कर रहे थे। आप कह सकते हैं कि रोहित शर्मा अपनी उम्र के इस पड़ाव में भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। रोहित शर्मा ने दिखा दिया है- कि उम्र टैलेंट का पैमाना नहीं होती है। दबाव के बावजूद उन्होंने दिखा दिया कि- अगर जज़्बा ज़िंदा है, तो करियर में बुरा दौर देखने के बाद भी आप फिर से उठ सकते हैं। वो फिर साबित कर चुके हैं कि फॉर्म Temporary होती है, लेकिन क्लास… हमेशा रहती है। ये सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं है…ये ज़िंदगी की जीत है। #RohitSharma #RohitSharmaNo1 #ICCRanking #ODIRanking #TeamIndia #RohitSharmaComeback #CricketIndia #INDvsAUS #RohitSharmaCenturies #RohitSharmaFitness #RohitSharmaFans #RohitSharmaRecord #SachinTendulkar #RohitBeatsSachin #RohitSharmaInspiration #RohitSharmaForm #IndianCricket #BCCI #RohitSharmaCaptain #RohitSharmaLegend #CricketNews #DecodeWithSudhirChaudhary #SudhirChaudhary DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to:    / ddnews   Follow DD News on social media: ►Facebook:   / ddnews   ►English Twitter:   / ddnewslive   ►Hindi Twitter:   / ddnewshindi   ►Instagram:   / ddnews_official   ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews