Aakash teri mahima gaata//Vocal M: Satyalal//Psalm 19//Hindi Christian Song//2026
Dangdu
0:00 / 0:00
Aakash teri mahima gaata//Vocal M: Satyalal//Psalm 19//Hindi Christian Song//2026
142 просмотра · 11 дней назад
Dangdu
727 подписчиков
142 просмотра · 11 дней назад
आकाश तेरी महिमा गाता है
भजन संहिता 19 पर आधारित
Psalm 19
Lyrics: Satyalal
Vocal M: Satyalal
कोरस
हे यहोवा, मेरी चट्टान,
तू ही मेरा छुड़ानेवाला;
तेरी महिमा गाऊँ सदा,
हे मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता।
अन्तरा 1
आकाश तेरी महिमा गाता,
अम्बर काम तेरा दिखाता;
दिन से दिन तेरी बात सुनाता,
रात से रात ज्ञान बताता।
कोरस
हे यहोवा, मेरी चट्टान,
तू ही मेरा छुड़ानेवाला;
तेरी महिमा गाऊँ सदा,
हे मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता।
अन्तरा 2
तेरी व्यवस्था सिद्ध है प्रभु,
प्राण को मेरे बहाल करे;
तेरी चितौनी सत्य है प्रभु,
साधारण को बुद्धिमान करे।
कोरस
हे यहोवा, मेरी चट्टान,
तू ही मेरा छुड़ानेवाला;
तेरी महिमा गाऊँ सदा,
हे मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता।
अन्तरा 3
तेरे उपदेश हृदय हरषाएँ,
तेरी आज्ञा आँखें खोलें;
सोने से भी अधिक अनमोल,
मधु से मीठे वचन तेरे।
कोरस
हे यहोवा, मेरी चट्टान,
तू ही मेरा छुड़ानेवाला;
तेरी महिमा गाऊँ सदा,
हे मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता।
अन्तरा 4
गुप्त दोषों से शुद्ध कर मुझको,
पाप मुझ पर प्रभुता न करे;
मेरे वचन, हृदय का ध्यान,
तेरे सम्मुख ग्रहणयोग्य रहे।
अंतिम कोरस
हे यहोवा, मेरी चट्टान,
तू ही मेरा छुड़ानेवाला;
तेरी महिमा गाऊँ सदा,
हे मेरे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता।