RSTV Vishesh – 26 October 2020: Ganesh Shankar Vidyarthi | गणेश शंकर विद्यार्थी
Sansad TV
0:00 / 0:00
RSTV Vishesh – 26 October 2020: Ganesh Shankar Vidyarthi | गणेश शंकर विद्यार्थी
55 650 просмотров · 5 л. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
55 650 просмотров · 5 л. назад
कलम की ताकत क्या होती है और निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता किस तरह की जा सकती है। इसकी प्रेरणा हम गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से ले सकते हैं।
गणेशशंकर विद्यार्थी भी ऐसे ही पत्रकार थे.. जिन्होंने अपनी कलम से सत्ता तक की राह बदल दी... अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी... गणेशशंकर विद्यार्थी एक ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलन के समर्थकों और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आज़ादी के लिए लड़ने में सक्रिय सहयोग प्रदान करते थे।
गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता के ज़रिये ब्रिटिश शासन के साथ-साथ देसी सामंतों को भी निशाने पर लेते थे... उनका दफ़्तर क्रांतिकारियों की शरणस्थली था तो युवाओं के लिए पत्रकारिता का प्रशिक्षण केंद्र... विशेष के इस अंक में बात करेंगे गणेश शंकर विद्यार्थी की शख्सियत की, उनकी निर्भीक और जुझारू पत्रकारिता की, उनके जोश भरे लेखन से क्रांतिकारी आंदोलन को जन आंदोलन से जोड़ने के कभी न भुला सकने वाले योगदान की...
Anchor – Preeti Singh
Producer - Rajeev Kumar, Ritu Kumar
Production – Asmita Mishra, Akash Popli
Graphics - Rupesh, Saurav, Krishan
Video Editor - Chandan Kumar, Deependra, Ashish Katoch, Jaspal Singh Joban