Darbhanga में जमीन विवाद ने ली जान! CCTV में कैद खूनी हमला, घायल अली अहमद खान की मौत, देखे!
Darbhanga Samachar
0:00 / 0:00
Darbhanga में जमीन विवाद ने ली जान! CCTV में कैद खूनी हमला, घायल अली अहमद खान की मौत, देखे!
1 279 просмотров · 2 месяца назад
Darbhanga Samachar
19,8 тыс. подписчиков
1 279 просмотров · 2 месяца назад
दरभंगा के भालपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाघाट वार्ड संख्या-18 में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल अली अहमद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में पहले चार लोग घायल हुए थे, जिनमें अली अहमद खान (55), उनके पुत्र फैजान अहमद खान (19), फरहान अहमद खान (14) शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान लाठी, डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। गंभीर रूप से घायल अली अहमद खान को डीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, पटना में कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद करीब सात घंटे तक इलाज नहीं मिल सका, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दरभंगा में कराया गया।
परिजनों ने शाहीन परवीन, नूर अली खान एवं अरबाज खान उर्फ नुरे नबी सहित अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का कथित सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि में जुटी है।
पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।