Перейти к содержимому

दिवस धन्य करने वाली वीडियो | सुनिए मधुर कंठ में स्तुति और रोचक इतिहास

Jain Story9

0:00 / 0:00

दिवस धन्य करने वाली वीडियो | सुनिए मधुर कंठ में स्तुति और रोचक इतिहास

10 011 просмотров · 2 года назад
Jain Story9
18,1 тыс. подписчиков
10 011 просмотров · 2 года назад
दिवस धन्य करने वाली वीडियो | सुनिए मधुर कंठ में स्तुति और रोचक इतिहास #jain #jainism #khmbhat यह वीडियो स्व. वसंतप्रभाबेन कांतिलाल शाह (पूना) के सौजन्य से है। नमस्ते प्रणाम दोस्तों आज मैं आपको ले आया हूं गुजरात के प्राचीन नगर खंभात में यह माणेक चौक खड़की है. पुराने जमाने में बड़े दरवाजे को खड़की भी कहते थे. इस गली में, इस पोळ में अभी जो आप देख रहे हैं यह एक जैन मंदिर है. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद जब कभी आप जाओगे तो यहां इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया होगा. इस पोळ में जैन कवि ऋषभदास सेठ रहते थे इसलिए इस पोळ का नाम उनके नाम से रखा गया है. खड़की से यहां तक पहुंचते सिर्फ 1 मिनट का समय लगता है और इतने अंतर में हमने चार भव्य प्राचीन जैनमंदिर के दर्शन किए वैसे तो यह चिंतामणि पारसनाथ जैन देरासर है मगर यहां भूगर्भ में विराजमान आदिश्वर भगवानकी प्रतिमा की महिमा शत्रुंजय के आदिनाथ भगवान जीतनी है. दोस्तों, मंदिर में अंदर प्रवेश करते ही मैं सुंदर कल्पना में डूब गया. मैं ऐसी कल्पना द्वारा उस जमाने के जीवन को समजना चाहता था. मैं कल्पना करने लगा मानो में कोई तिन चरसो साल पहले का सेठ, श्रावक हूं. देश-विदेश में मेरा लाखों का कारोबार चलता है फिर भी रोज सुबह जिनालय में प्रभु की सेवा-पूजा, दिन में कम से कम एक सामायिक और शाम को प्रतिक्रमन करता हु. इतिहास में आपने पढ़ा होगा की उस जमाने में खंभात हिंदुस्तान का बहुत बड़ा बंदरगाह था. और पुराने जमाने में जैन श्रेष्ठी समुद्र के रास्ते जलयान यानी जहाज से, जिसे गुजराती में वहाण कहते हैं उसके जरिए देश-विदेश में व्यापार करते थे; इसलिए अनेक वहाण के मालिक सेठ को लोग वहाणिया कहते होंगे और ज्यादातर जैन समाज के लोग व्यापार वाणिज्य करते थे इसलिए वे वहानियां थे उनमें से एक में आज इस जिनालय में दर्शन करने आया हु. उस समय यह जिनालय कितना सुशोभित रहा होगा, प्रभु के दर्शन और सेवा पूजा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ती होगी यहां इस जिनालय में बहुत सारी देवी देवताओं की प्रतिमाएं जमीन से खुदाई के दौरान प्राप्त हुई है बाद में उन्हें विविध जिनालयों में विराजित किया गया है. खंभात की भूमि में से सैकड़ो जैन प्रतिमाएं प्राप्त हुई है. दोस्तों, अभी हम इस देरासर के तलघर में भगवान श्री आदिनाथ के दर्शन करने जाएँगे. कहते है शत्रुंजय पर्वत पर विराजमान आदिश्वर भगवान और खंभात में यहाँ तलघर में विराजमान आदिश्वर भगवान दोनों प्रतिमाए एक ही शिला से बनाई गई है. दोनों की अंजनशलाका भी एक साथ हुई है. कहते है एक बार शत्रुंजय पर बिजली गिरी उसे वहां विराजित आदिश्वर भगवान ने अपने नाक पर ले ली इसलिए उस प्रतिमा की नासिका खंडित हुई तब खंभात से आदिश्वर भवान की प्रतिमा शत्रुंजय ले जाने का निर्णय लिया गया मगर परम्परागत पद्धति से भगवान को पूछने पर इस प्रतिमा ने यहाँ से उठने से मना किया. जब यह प्रतिमा पालिताना थी तब विधर्मीओ के आक्रमन से बचाने के लिए इसे बहुत जगह सुरंग के रास्ते खंभात लाया गया है. चिंतामणि पार्स्ध्वानाथ भगवान के दर्शन करके हम जब निचे तलघर में आदिनाथ भगवान के दर्शन करने जा रहे थे तब तलघर में प्रवेश करते ही मधुर कंठ में आदिनाथ की स्तुति का ध्वनी सुनाई दिया. मै भक्तिभाव भरा यह द्रश्य देखने और स्तुति सुनके के लिए आवाज की दिशा में सीढिय़ां उतरते आगे बढ़ा. में चाहता हु आप भी कुछ पलों के लिए परमात्मा के भक्तिभाव में लीन हो जाइए. Popular Video: मांडवगढ़ (मांडू) जैन तीर्थ : मध्यप्रदेश    • मांडवगढ़ (मांडू) जैन तीर्थ : मध्यप्रदेश   कुंभलगढ़ के 300 अनुपम जैन मंदिरों के अवशेषों का इतिहास    • कुंभलगढ़ के 300 अनुपम जैन मंदिरों के अवशेषो...   कच्छ की सैर में पहला जैन तीर्थ श्री तारंगा धाम, चुली : Shree Taranga Dham Jain Derasar n Dharamshala    • कच्छ की सैर में पहला जैन तीर्थ श्री तारंगा...   अंबिका देवीने ईस प्रतिमा में दूसरे नाक से प्राण पुरे?    • अंबिका देवीने ईस प्रतिमा में दूसरे नाक से ...   Dharisana Jain Tirth Video Episode-01 Link 👇    • धारीसना (गुजरात) : १८० सालों से यहाँ जमीन ...   Dharisana Jain Tirth : Episode-2 👇    • यहाँ जमीन से प्रगट होती है जैन प्रतिमाए | ...   Website ➤https://www.jainstory9.com Follow us on Instagram:➤   / ​   Like Us On Facebook:➤   / nileshshah.bjp     / valabhipur   हमारी अन्य Website को नीचे दि गई लिंक पर क्लिक करके अवश्य देखें। Website ➤https://startayurvedic.in/ Website ➤https://wishdone.in/ Ye Sab Equipments Use karta Hun Me Video Banane Ke Liye : CAMERA: Canon EOS M50 Mark II 24.1MP Mirrorless Camera https://amzn.to/34jla7e MIC: https://amzn.to/3s2sTOW TRIPOD: https://amzn.to/3ANedHB Lepal Mic For Mobile: (1) https://amzn.to/3o6DyHr (2) https://amzn.to/3g7LtzK For Business Enquiry Email: nileshshah.bjp@gmail.com Thanks for watching This Video ~ Nilesh Shah Gandhinagar (Gujarat)