Перейти к содержимому

Haryana में उधार चिकन नहीं दिया तो भड़के बदमाश! दुकानदार को मारी गोली...!. Haryana News|

Inkhabar Haryana

0:00 / 0:00

Haryana में उधार चिकन नहीं दिया तो भड़के बदमाश! दुकानदार को मारी गोली...!. Haryana News|

10 289 просмотров · 13 часов назад
Inkhabar Haryana
289 тыс. подписчиков
10 289 просмотров · 13 часов назад
Haryana के पलवल में उधार चिकन न देने की रंजिश को लेकर एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना क्षेत्र में चिकन दुकानदार वसीम को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पलवल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और मौका मुआयना भी करवाया। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जा सकें और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। मामले की जानकारी देते हुए कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि घायल वसीम के भाई अल्लाहरखा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रविवार सुबह अमित उर्फ गुठली, विष्णु, प्रदीप, प्रवीण, अनिल और दो से तीन अन्य युवक वसीम की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने वसीम को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के मुताबिक, जब वसीम का भाई अल्लाहरखा मौके पर पहुंचा तो वसीम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वहीं, आरोपी हथियार लहराते हुए और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल वसीम का फिलहाल फरीदाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि 31 अगस्त को उधार चिकन न देने को लेकर वसीम का अमित उर्फ गुठली के पिता के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वसीम पर हमला कर उसके पैर में गोली मार दी। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के मुताबिक पलवल पुलिस ने एसपी दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अमित उर्फ गुठली, प्रदीप और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। #Palwal #HaryanaNews #PalwalNews #CrimeNews #HaryanaCrime #firingi #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana