अब Azalea गर्मियों में नहीं सूखेगा, ये करो अजेलिया नहीं मरेगा, How to care Azalea plant in summer
Jitendra POT Gardening
0:00 / 0:00
अब Azalea गर्मियों में नहीं सूखेगा, ये करो अजेलिया नहीं मरेगा, How to care Azalea plant in summer
27 236 просмотров · 4 года назад
Jitendra POT Gardening
22,8 тыс. подписчиков
27 236 просмотров · 4 года назад
#azalea #gardeningtips #summergardening
अब Azalea गर्मियों में नहीं सूखेगा, ये करो अजेलिया नहीं मरेगा, How to care Azalea plant in summer, 6 top tips
दोस्तों, april का महीना खत्म हो रहा है, गर्मी बढ़ती जा रही है, ऐसे में अपने टैरेस गार्डन का खास ख्याल रखने की जरुरत है। खासतौर से उन फ्लावरिंग प्लांट्स की, जिन्हें गर्मी पसंद नही है। इन्हीं में से एक खूबसूरत फ्लावरिंग प्लांट है, अजेलिया का। अजेलिया, रोह्डोडेंड्रॉन फैमिली का फ्लावर प्लांट है। रोह्डोडेंड्रॉन का मतलब है लाल फूल, अपने यहां इसे बुरांश के नाम से भी पहचाना जाता है। बुरांश पहाड़ी इलाकों का प्लांट है, उत्तराखंड के पहाड़ों में गर्मियों से ठीक पहले बुरांश के फूल खिलते हैं। जब गर्मी बढ़ती है, तो फूल मुरझा कर सूख जाते हैं। फ्रेंड्स, अजेलिया प्लांट में फूल स्प्रिंग में खिलते हैं। फऱवरी से अप्रैल तक अजेलिया में खूब फ्लावरिंग होती है। लेकिन गर्मियां शुरू होने के बाद अजेलिया प्लांट में फ्लावरिंग रुक जाती है।
बात ये है कि अजेलिया प्लांट को गर्मी अच्छी नहीं लगती, इसलिए गर्मियों में अजेलिया प्लांट को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस वीडियो में मैं आपको बताऊंगा कुछ स्पेशल टिप्स जिनका ख्याल रखकर आप अजेलिया प्लांट को अगले सीजन के लिए बचा पाएंगे। दोस्तों, बहुत सिंपल से टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अजेलिया प्लांट को इन गर्मियों में प्रोटेक्ट कर सकेंगे। और जब अगला स्प्रिंग सीजन आएगा, तो आपके अजेलिया प्लांट में प्यारे प्यारे फूल खिलेंगे।तो दोस्तों, अजेलिया प्लांट को गर्मियों में प्रोटेक्ट करने का सबसे इंपोर्टेंट मंत्र है, टेंपरेचर मैंटेन रखना।