Перейти к содержимому

बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ना पहुँचने पर राव इंद्रजीत सिंह ने दिया जवाब! #haryananews

REWARI UPDATE

0:00 / 0:00

बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ना पहुँचने पर राव इंद्रजीत सिंह ने दिया जवाब! #haryananews

8 727 просмотров · 3 месяца назад
REWARI UPDATE
144 тыс. подписчиков
8 727 просмотров · 3 месяца назад
#rewariupdate #raoinderjitsingh #haryananews रेवाड़ी- केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बयान, बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ना पहुँचने पर राव इंद्रजीत सिंह ने दिया जवाब! 30 जून को बावल में मुख्यमंत्री के मंच पर केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण कुमार सहित राव समर्थित भाजपाई ना पहुँचने से कुछ दिन से हरियाणा खास तौर पर दक्षिण हरियाणा की राजनीती गरमाई हुई है, लेकिन अब राव इन्द्रजीत सिंह ने इस पुरे मामले पर जवाब दिया है, राव इन्द्रजीत सिंह आज धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमेन और पार्षद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर ये जवाब दिया. राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार के इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की गई, प्रोटोकॉल को फोलो नहीं किया गया, और ना ही उन्हें और बावल विधायक को निमंत्रण कार्ड दिया गया. उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री जी से 2 दिन पहले बात भी हुई थी, जिन्होंने कहा था कि बाबु लोगों से गलती हुई होगी, वे उसे ठीक करा देंगे. लेकिन केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के इस कार्यक्रम में अनदेखी की गई, जिसको लेकर जहाँ पत्र लिखना था वे लिख चुके है. बता दें कि 30 जून को बावल में कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए थे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण कुमार और राव इंद्रजीत सिंह समर्थित भाजपाइ नहीं पहुँचे थे, जिसे हरियाणा की राजनीति गरमाई हुई थी, जिसके बाद आज राव इंद्रजीत सिंह का जवाब आया है. https://rewariupdate.com   / rewariupdate     / rewariupdate   Shorts Playlist :    • Shorts