MUZAFFARPUR :मुथूट और सुरभि से सोना लूट मामले में 10 बदमाश गिरफ्तार
Muzaffarpur Now
0:00 / 0:00
MUZAFFARPUR :मुथूट और सुरभि से सोना लूट मामले में 10 बदमाश गिरफ्तार
1 051 просмотр · 4 г. назад
Muzaffarpur Now
135 тыс. подписчиков
1 051 просмотр · 4 г. назад
वैशाली जिला के हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 1.5 करोड़ व सुरभि ज्वेलर्स से चार किलो सोना लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। विशेष टीम ने सदर थाना के मझौलिया रोड में आस मोहम्मद के घर पर छापेमारी कर वैशाली जिला के नगर थाना के बागदुल्हन के पोखरा मुहल्ले के मो.मेराज, मो.फैजान व वसीम राज को गिरफ्तार किया। जबकि वैशाली जिला के महुआ थाना के चकमजहिद गांव का रवि राज फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक मिस फायर कारतूस, एक खोखा, एक गुप्ती, एक सर्जिकल ब्लेड, दो पिट्ठ बैग व दो किलो चरस बरामद हुआ है। मो.मेराज पेशेवर लुटेरा गिरोह का सरगना है। इसके अलावा सरैया व अहियापुर थाना क्षेत्र से सात अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने गुरुवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान भी मौजूद थे।
ड्रग के धंधे में उतरने की तैयारी में था मेराज : एसएसपी ने बताया कि मेराज ड्रग के धंधे में उतरने की तैयारी में था। इसी को लेकर वह सदर थाना क्षेत्र में गिरोह के साथ आया था। किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश भी रच रहा था। उन्हें सूचना मिली कि यह गिरोह सदर थाना के मझौलिया में आस मोहम्मद के घर में जुटे हैं। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान व एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी में मेराज सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र, पुलिस अवर निरीक्षक मणिभूषण कुमार, रामजीत यादव, देवव्रत कुमार शामिल थे।
पत्नी के साथ तीन दिनों तक की रेकी : एसएसपी ने बताया कि प}ी के साथ मेराज ने मुथूट फाइनेंस कंपनी व सुरभि ज्वेलर्स की तीन दिनों तक रेकी की। इसके बाद लूट को अंजाम दिया। उस पर नगर थाना, सकरा, औद्यागिक क्षेत्र थाना व समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में 16 मामले दर्ज है। दो सीसी एसटीआर के तहत भी मामला दर्ज है।
स्मैक के साथ अहियापुर से तीन गिरफ्तार : पुलिस ने अहियापुर व विजयीछपरा में छापेमारी कर 19 ग्राम स्मैक के साथ अहियापुर के सौरभ कुमार, संजय व विजयीछपरा गांव के पूरन सहनी को गिरफ्तार किया है।
सरैया से चार बदमाश गिरफ्तार : एसडीपीओ सरैया व थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में मनिकपुर उच्च विद्यालय के पास छापेमारी कर चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इनमें सरैया थाना के वासुदेवपट्टी गांव के राहुल कुमार उर्फ क्रांति, मनिकपुर गांव के कुंदन कुमार, रामपुर महुआ गांव के चंदन कुमार व मनिकपुर गांव के नीतीश कुमार है। इसके पास से दो लोडेड देसी कट्टा, एक पिस्टल, चार कारतूस, 20 पुड़िया स्मैक व दो बाइक जब्त की गई हैं।