सैनिक स्कूल कपूरथला में 62वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज
Anil PB09_Vlogs
0:00 / 0:00
सैनिक स्कूल कपूरथला में 62वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज
2 890 просмотров · 1 г. назад
Anil PB09_Vlogs
2,51 тыс. подписчиков
2 890 просмотров · 1 г. назад
सैनिक स्कूल कपूरथला में 62वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज
सैनिक स्कूल कपूरथला की तीन दिवसीय 62 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज प्रारंभ हो गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 58 आर्म्ड ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुनरप्रीत सिंह मान SM, VSM थे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने आकाश में गुब्बारा उड़ाकर खेल में गतिशीलता बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण खेलने का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक स्कूल के 62 वें वार्षिक एथलेटिक मीट के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके साथ शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है। सैनिक स्कूल कपूरथला छह दशकों से भी अधिक समय से उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में खड़ा है, जो युवा मस्तिष्कों का पोषण करता है और उन्हें चरित्रवान तथा साहसी नेतृत्वकर्ता के रूप में ढ़ालता है ।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और उससे आगे के लिए लड़कों को तैयार करने के महान दृष्टिकोण के साथ स्थापित यह स्कूल अब एक समग्र शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित हो गया है जो बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और शैक्षिक उपलब्धि सहित नैतिक व साहस को भी महत्व देता है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल कपूरथला के पूर्व छात्रों में से ऐसे अधिकारी सशस्त्र बलों में शामिल हैं, जिन्होंने वीरता , अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। वे आज जनरल, एयर मार्शल और एडमिरल के रूप में गौरवान्वित हैं। उन्होंने कभी इसी ट्रैक पर दौड़ लगाई थी। यही प्रशिक्षण लिया था और इसी आसमान के नीचे सपने भी देखे थे। इसलिए एनडीए में जाना आपका उद्देश्य होना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि आप रक्षा सेवा में आकर बेहतर कर्तव्य निभाएंगे । उन्होंने मार्च पास्ट में शामिल कैडेट्स और स्कूल बैंड टीम की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कैडेट्स को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। चाहे आप जीतें या हारें । याद रखें कि हर प्रतियोगिता आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर देती है। सम्मान के साथ प्रतिस्पर्धा करें , अपने साथी का उत्साहवर्धन करें और निष्पक्ष खेल की भावना को बनाए रखें जिसके लिए सैनिक स्कूल कपूरथला को जाना जाता है। जानकारी हो कि कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मान ने कक्षा बारहवीं के छात्रों के साथ 100 मीटर की दौड़ भी लगाई।
मुख्य अतिथि ने शुरू में स्कूल स्थित सैकप स्मृति स्थल पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर , उप प्राचार्य कमांडर संदीप सिंह विर्क और प्रशासनिक पदाधिकारी ले• कर्नल उमेश मोले ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में आगत अतिथि के रूप में ले. कर्नल मंगेश्वर, विंग कमांडर जी एस ढिल्लो सहित अनेकों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।