Ghazal : Ye kaisi kahani Lyrics : Dr Bhagia 'Khamosh' Music & Playback : Suno AI
Dr. Bhagia 'Khamosh'- Ghazal
0:00 / 0:00
Ghazal : Ye kaisi kahani Lyrics : Dr Bhagia 'Khamosh' Music & Playback : Suno AI
187 просмотров · 1 месяц назад
Dr. Bhagia 'Khamosh'- Ghazal
278 подписчиков
187 просмотров · 1 месяц назад
ग़ज़ल - ए - 'ख़ामोश'
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
जला दिल सभी का,जला आशियाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
हुए आग से कुछ,हुए कुछ छुरी से
हुए आग से कुछ,हुए कुछ छुरी से
सभी हमले हम पर हुए क़ातिलाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
धुआँ ही धुआँ है,जहाँ देखते है
धुआँ ही धुआँ है,जहाँ देखते है
लगी आग कैसे चमन में बताना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
भटकते रहे हैं रहे-ज़िन्दगी पर
भटकते रहे हैं रहे-ज़िन्दगी पर
कोई मुस्तक़िल भी कहाँ है ठिकाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
ज़मीं,ज़र की बातें बहुत की है तुमने
ज़मीं,ज़र की बातें बहुत की है तुमने
कोई बात कर तू,अभी सूफ़ियाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
कही है ग़ज़ल तुमने 'ख़ामोश' दिल से
कही है ग़ज़ल तुमने 'ख़ामोश' दिल से
इसे सिसकियों में कभी गुनगुनाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
जला दिल सभी का,जला आशियाना
ये कैसी कहानी,सुनाये ज़माना
-डॉ भागिया 'ख़ामोश'