NHM संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन. #viral
Bharat Time 24
0:00 / 0:00
NHM संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन. #viral
237 просмотров · 9 дн. назад
Bharat Time 24
64 подписчика
237 просмотров · 9 дн. назад
NHM संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महराजगंज के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में संघ ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
संघ ने मांग की कि लंबे समय से सेवा दे रहे NHM संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करते हुए वर्तमान वेतन में वृद्धि की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान संविदा कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के हित में सरकार को शीघ्र ठोस निर्णय लेना चाहिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता,दीपक वर्मा, हरदेव, अरविंद, विकास, अजीत, डॉ. अमित, डॉ. वैभव, दीपक तिवारी, अनिल कुमार, अर्चना पाण्डेय, अनुराधा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, जय प्रकाश, सोनम मौर्य, साधना यादव, अंजू पाण्डेय, प्रिया तिवारी, मेनका पाण्डेय, मनीष यादव, रितिका पाण्डेय, शशिकला, अनुपमा भारती, राहुल अग्रहरी, निहारिका चौधरी, विनोद और अमितेश पटेल समेत कई संविदा कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
संघ की दो प्रमुख मांगें
1. NHM संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
2. समान कार्य के लिए समान वेतन लागू कर वर्तमान वेतन में वृद्धि की जाए।
Government of UP MYogiAdityanath Brajesh Pathak #bharattime24 #Maharajganj #महराजगंज #UttarPradesh