The Handcuff Temple of India 😱🔗
Mystic Varuna (रहस्यवादी वरुणानंद संसारी)
0:00 / 0:00
The Handcuff Temple of India 😱🔗
34 795 просмотров · 2 недели назад
Mystic Varuna (रहस्यवादी वरुणानंद संसारी)
516 тыс. подписчиков
34 795 просмотров · 2 недели назад
राजस्थान की पावन धरती पर स्थित जोगड़िया माता मंदिर आस्था और भक्ति का एक सुंदर स्थान है। इस वीडियो में देखिए मंदिर का शांत वातावरण, खूबसूरत नज़ारे और भक्तिमय माहौल। 🛕✨
जोगणिया माता का मंदिर भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ कस्बे से 24 किलोमीटर की दूरी पर भीलवाड़ा-बिजोलिया हाइवे से 5 किलोमीटर की दूरी पर उपरमाल पठार के दक्षिणी छोर पर प्रकृति की गोद में स्थित है । यहाँ से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर राजस्थान का सबसे बडा जलप्रपात मेनाल जलप्रपात मौजूद है ।
जोगणिया माता का मंदिर तीन दिशाओं से अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों से घिरा हुआ है । मंदिर की दीवार के पश्चिम दिशा में सैकड़ों फिट गहरी खाई है और आगे विशाल जंगल फैला हुआ है । माता के मंदिर के चारो तरफ से घने जंगल फैले है वर्षा ऋतू में मंदिर से नीचे 300 फूट गहरे दर्रे में झरना गिरता है और बरसाती नदी बहती है ।
जोगणिया माता मंदिर से जुड़ी कथा के अनुसार पहले यहां अन्नपूर्णा देवी का मंदिर था, मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हाड़ा राजाओं का किला स्थिति है जहां देवा हाड़ा का राज था, एक बार देवा हाड़ा ने देवी अन्नपूर्णा को अपनी बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया । देवी अन्नपूर्णा ने राजा की अपने प्रति आस्था की परीक्षा लेने के लिए जोगन का वेश धारण किया और विवाह समारोह में पहुँची । लेकिन देवी अन्नपूर्णा को इस रूप में किसी ने नहीं पहचाना, फलस्वरूप उन्हें यथेष्ट
सम्मान नहीं मिला ।
देवी अन्नपूर्णा ने क्रुद्ध होकर वहां से वापस चली गई और पुनः सुंदर युवती का रूप धारण कर समारोह में प्रवेश किया । समारोह में आये अनेकों राजा युवती के सौंदर्य पर मुग्ध हो गए और उसे अपने साथ ले जाने के लिए लड़ने लगे । आपस में भयंकर युद्ध हुआ और देवा हाड़ा स्वयं भी इस युद्ध में घायल हुआ और अपने राज्य से हाथ धो बैठा ।
तत्पश्चात देवा हाड़ा ने अन्नपूर्णा देवी की जोगणिया माता के रूप में तपस्या की जिसके बाद जोगणिया माता के आदेश पर बूंदी चला गया और मेवाड़ के महाराणा हम्मीर की सहायता से बूंदी में हाड़ा राजवंश की स्थापना की ।
अगर आपको राजस्थान के मंदिर, धार्मिक स्थल और घूमने की जगहें पसंद हैं, तो वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। ❤️
जय माता दी 🙏
#JogadiyaMataMandir #JogadiyaMandir #Chittorgarh #ChittorgarhRajasthan #Rajasthan #RajasthanTemples #RajasthanTourism #Temple #Mandir #MataRani #JaiMataDi #Bhakti #Darshan #SpiritualIndia #IncredibleRajasthan #RajasthanTravel #TravelRajasthan #IndianTemples #HinduTemple #Devotional #ViralVideo #YouTubeShorts #Shorts #Reels #India