अवतार सिंह पाश की कविता | सबसे खतरनाक होता है, हमारे सपनों का मर जाना @PleaseSitDown
Vijender Masijeevi
0:00 / 0:00
अवतार सिंह पाश की कविता | सबसे खतरनाक होता है, हमारे सपनों का मर जाना @PleaseSitDown
70 379 просмотров · 2 г. назад
Vijender Masijeevi
2,15 млн подписчиков
70 379 просмотров · 2 г. назад
इस वीडियो में डॉक्टर विजेन्द्र सिंह चौहान ने क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश की उद्वेलित करने वाली कविता " सबसे खतरनाक " का पाठ किया है ।
यह कविता कभी पुरानी या बेमानी न पड़ने वाली कविता है । यह कविता विपरीत , निराशापूर्ण और अंधेरे समय में हौसले की बात करने वाली कविता है । आज के इस दौर में राजनैतिक ,सामाजिक दबावों में आकर व्यक्ति उदास और उदासीन दोनों हो गया है । ऐसे में उद्बोधन से भरी यह कविता हमें याद दिलाती है के सवाल न करना ,कर्म न करना, हौसला न रखना मुर्दा हो जाने के समान है । यह कविता ज़िंदा होने का अर्थ बताती है । ज़िंदा होने का सबूत देने की अहमीयत बताती है। आप भी सुनिए
मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी, लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती
बैठे बिठाए पकड़े जाना बुरा तो है
सहमी सी चुप्पी में जकड़े जाना बुरा तो है
पर सबसे खतरनाक नहीं होता
सबसे खतरनाक होता है
मुर्दा शांति से भर जाना
ना होना तड़प का
सब कुछ सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौट कर घर आना
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना
सबसे खतरनाक होती है, कलाई पर
चलती घडी, जो वर्षों से स्थिर है।
सबसे खतरनाक होती है वो आंखें
जो सब कुछ देख कर भी पथराई सी है
वो आंखें जो संसार को प्यार से
निहारना भूल गयी है
वो आंखें जो भौतिक संसार के
कोहरे के धुंध में खो गयी हो
जो भूल गयी हो दिखने वाली
वस्तुओं के सामान्य
अर्थ और खो गयी हो व्यर्थ के खेल
के वापसी में
सबसे खतरनाक होता है वो चांद
जो प्रत्येक हत्या के बाद उगता है
सूने हुए आंगन में
जो चुभता भी नहीं आंखों में
गर्म मिर्च के समान
सबसे खतरनाक होता है वो गीत जो
मातमी विलाप के साथ कानों में पडता है
और दुहराता है बुरे आदमी की दस्तक
डरे हुए लोगों के दरवाजेपर
मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी, लोभ की मुट्ठी
सबसे खतरनाक नहीं होती
सबसे खतरनाक होता है, हमारे सपनों का मर जाना
#avtar #poetry #kavita #shairy #vijenderchauhan #viral #motivation #trending #education #explorepage #how #howto #indianauthor #inspiration