Перейти к содержимому

किसान पति पत्नी का अनोखा टैबलेट बिजनेस, आप भी कहेंगे वाह || Technical Farming ||

Technical Farming

0:00 / 0:00

किसान पति पत्नी का अनोखा टैबलेट बिजनेस, आप भी कहेंगे वाह || Technical Farming ||

22 774 просмотра · 1 день назад
Technical Farming
3,43 млн подписчиков
22 774 просмотра · 1 день назад
ये कहानी है ऐसे किसान पति पत्नी की जिन्होंने अपने खेतों से उगने वाली फसलों को प्रोसेस करके अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा लिया है जी हां, किसान अमरजीत सिंह अपने खेतों में मोरिंगा उगाते हैं। अगर इसे ये सीधा मंडी में बेचें तो इन्हें बहुत कम पैसे मिलेंगे, लेकिन इसी मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बनाकर भेजते हैं तो इनकी आमदनी कई गुना बढ़ जाती है। इसी तरह ये मोरिंगा के पत्तों की टैबलेट भी बनाते हैं और साथ ही अपने खेतों में उगने वाली दूसरी फसलों की प्रोसेसिंग करके और ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।ये अपने खेतों में उगने वाली दुर्गा घास को भी प्रोसेस करके बेचते हैं और इस पूरे काम में इनकी पत्नी इनका पूरा साथ देती है।इनकी पत्नी प्रोसेसिंग यूनिट को संभालती है। इस पूरी प्रक्रिया में इनकी खुद की आमदनी तो बढ़ी ही है साथ ही इनके प्रोडक्ट जो लोग प्रयोग करते हैं उनकी सेहत भी अच्छी हो रही है, क्योंकि ये किसान पति पत्नी अपनी फसलों को ऑर्गेनिक तरीके से उगाते हैं, किसी भी तरह का रासायनिक खाद या केमिकल और पेस्टिसाइड का प्रयोग नहीं करते और साथ ही अपनी फसलों को प्रोसेस करते वक्त भी 100% शुद्धता का ध्यान रखते हैं, जब कोई भी फसल ऑर्गेनिक तरीके से उगाई जाए और उसे बिना किसी मिलावट के प्रोसेस किया जाए तो उसकी गुणवत्ता भी काफी बढ़ जाती है तो देखा दोस्तों आपने ये किसान पति, पत्नी मिलकर अपनी फसलों की प्रोसेसिंग करके कैसे अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं मोरिंगा के पत्तों से पाउडर बनाना हो, यह टैबलेट बनानी हो या फिर अमरूद के पत्तों का पाउडर बनाना हो, यह दूर्वा घास को मिलाकर मैजिक टी बनानी हो ये सब चीजें सेहत में गजब का फायदा करती हैं मोरिंगा के पत्तों की न्यूट्रिशन वैल्यू। तो आप जानते ही हैं, इसमें 90 से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसी तरह ऑर्गेनिक अमरूद के पत्ते एसिडिटी का रामबाण इलाज है और ये डायबिटीज में भी लाभकारी होते हैं। इसी तरह दूर्वाघास पेट की बीमारियों को दूर करते हैं, पेट का इंफेक्शन दूर करती है। कहा जाता है कि जब शेर बीमार होता है तो दूब घास खाता है अब ये धूप घास वहीं पैदा होती है जहां केमिकल की खेती ना हो लेकिन किसानों के लिए ये दूध घास सिरदर्द होती है क्योंकि ये खरपतवार है पर दूसरी तरफ यही धूप घास सेहत के लिए राम बाण है और इसी बात को समझते हुए इस धूप घास को प्रोसेस करके लोगों तक पहुंचाया है इन पति पत्नी ने इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी हर्बल टी भी बनाई जो हाई ट्राइक्लिस, राइड और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। ये किसान पति पत्नी एक एंटरप्रेन्योर की तरह काम कर रहे हैं, मतलब केवल किसान ही नहीं, ये अपने प्रोडक्ट को प्रोसेस करके एक बिजनेसमैन की तरह काम कर रहे हैं और तभी इन्हें फायदा मिल रहा है। ऐसे किसानों को हम आपसे इसलिए मिलवाते हैं ताकि इन किसानों को हौसला मिले और आपको शुद्ध चीजों के बारे में पता चले। इन्हें किसानों को हम जोड़ रहे हैं शुद्ध फार्म डॉट कॉम पर भी ताकि आपको एक जगह वो सारी चीजें उपलब्ध हो जाए जो आप अपनी रसोई के लिए प्रयोग करना चाहते हैं। यह वीडियो आपको अच्छा लगा हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्योंकि हो सकता है आपके एक शेयर से कोई दूसरा किसान मोटिवेट हो जाए जिससे उसका लाभ बढ़े और आपको शुद्ध चीजें मिलने के लिए और ज्यादा ऑप्शन मिल जाए #organic #farmingbusiness #agriculturebusiness #farmersuccess #agribusiness #youtubeshorts #farming #kisan