Перейти к содержимому

#mahadev ki panch koshi yatra full information | rajim #chhattisgarh

Aman sharma vlogs

0:00 / 0:00

#mahadev ki panch koshi yatra full information | rajim #chhattisgarh

7 455 просмотров · 4 года назад
Aman sharma vlogs
2,23 тыс. подписчиков
7 455 просмотров · 4 года назад
Anchra chhattisgarh (अंचरा छत्तीसगढ़) is an online (youtube) platform. राजिम छत्तीसगढ़ के लिए जन आस्था का केन्द्र है। यहां पंचकोशी परिक्रमा में 5 स्वयंभू शिवलिंग की लोग साधना पूर्वक परिक्रमा करते हैं। जिनमें प्रमुख कुलेश्वर महादेव, राजिम, पठेश्वर महादेव, पटेवा, चम्पेश्वर महादेव, चंपारण, फणिकेश्वर महादेव, फिंगेश्वर और कोपेश्वर महादेव कोपरा है। इसके अलावा चंपारण से 9 किलोमीटर दूर बम्हनी गांव में स्थित बम्हणेश्वर महादेव का मंदिर भी इसी पंचकोशी यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। राजीव लोचन के मंदिर में पूजा करने के बाद यात्री जाते हैं संगम पर स्थित उत्पलेश्वर शिव (कुलेश्वर नाथ) मंदिर में। वहां दर्शन पूजा करके पटेश्वर महादेव के दर्शन करने पटेवा गांव जाते हैं। यात्रा का यह प्रथम पड़ाव है। पटेवा का प्राचीन नाम है पट्टनापुरी। पटेवा राजिम से 5 कि.मी. दूर है। पटेश्वर महादेव ""सद्योजात'' नाम वाली भगवान शम्भु की मूर्ति कहें जातें हैं। इनकी अद्धार्ंगिनी हैं भगवती अन्नपूर्णा, हम कह सकते हैं कि ये अन्नमयकोश की प्रतीक हैं। वहां पूजा करते समय जो मन्त्र उच्चारण करते हैं, उसमें अन्न की महिमा का वर्णन किया गया है। उस मन्त्र में कहते हैं कि अन्न ही ब्रह्म है, और इस प्रकार अन्न के रुप में ब्रह्म की उपासना करने के लिए कहते हैं। छत्तीसगढ़ जिसे धान का कटोरा कहा गया है, बहुत ही स्वाभाविक है कि यह मन्त्र का भाव इस प्रकार होगा। इस मन्त्र में यह कहा गया है कि जो व्यक्ति इस अन्न की ब्रह्म रुप में उपासना करते हैं, वे शिव और अन्नपूर्णा की कृपा से संतुष्ट रहते हैं। इस मन्त्र में कहते हैं कि इस पृथ्वी पर जितने भी लोग निवास करते हैं, उन सबका अन्न से पालन-पोषण होता है और आखिर में अन्न उत्पन्न करने वाली इस पृथ्वी में ही वे सभी विलीन हो जाते हैं। इस प्रकार पटेश्वर महादेव ""अन्नब्रह्म'' के रुप में पूजे जाते हैं। यात्री यहां पहुंचकर रात में विश्राम करते हैं और सुबह शिवजी के तालाब में नहाकर पूजा अर्चना करके चल पड़ते हैं, अगले पड़ाव की ओर। चम्पकेश्वर महादेव - यह है अगला पड़ाव। राजिम के उत्तर की ओर 14 कि.मी. पर चम्पारण ग्राम है जहां चम्पकेश्वर महादेव का मंदिर है। चम्पारण पहले चम्पारण्य नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है चम्पक (चम्पा फूल) का अरण्य (जंगल)। यह चम्पक का अरण्य 18 एकड़ में फैला हुआ है। चम्पकेश्वर महादेव को तत्पुरुष महादेव भी कहा जाता है। यहां उनकी अद्धार्ंगिनी हैं कालिका (पार्वती)। इसके बाद यात्री जाते हैं ब्राह्मनी नाम के गांव में जहां ब्रह्मकेश्वर महादेव की पूजा अपंण करते हैं। ब्रह्मकेश्वर महादेव - चम्पारण से 9 कि.मी. दूरी पर उत्तर पूर्व की ओर ब्रह्मनी नाम का एक गांव है जो ब्रह्मनी नदी या बधनई नदी के किनारे अवस्थित है। ब्रह्मकेश्वर महादेव में शम्भू की ""अधोर'' वाली मूर्ति है। उमा देवी इनकी शक्ति हैं। अधोर महादेव या ब्रह्मकेश्वर महादेव, ब्रह्म के आनन्दमय स्वरुप में पूजे जाते हैं। ऐसा विश्वास करते हैं लोग कि इस अभिनन्दमय स्वरुप को जो एकबार पहचान लेते हैं, वे कभी भी भयभीत नहीं होते। बधनई नदी के किनारे एक कुंड है जिसके उत्तरी छोरपर ब्रह्मकेश्वर महादेव का मन्दिर है। इस कुंड में जल का स्रोत है जिसे श्वेत या सेत गंगा के नाम से जानते हैं लोग। ब्रह्मकेश्वर महादेव की पूजा करने के बाद यात्री चल पड़ते हैं फिंगेश्वर नगर की ओर। राजिम से 16 कि.मी. (पूर्व दिशा) की दूरी पर है यह किंफगेश्वर नगर। यहां स्थित है फणिकेश्वर महादेव का मंदिर, फणिकेश्वर महादेव में है शम्भू की ""ईशान'' नाम वाली मूर्ति। इनकी अद्धार्ंगिनी हैं अंबिका। ऐसा कहते हैं कि फणिकेश्वर महादेव प्रतीक है ""विज्ञानमय कोश'' के और वे भक्तों को शुभगति देते हैं। यहां से यात्री चल पड़ते हैं कोपरा गाँव की ओर। राजिम से १६ कि.मी. की दूरी पर यह गांव है। कुछ लोग उन्हें कोपेश्वर नाथ नाम से जानते हैं। ये जगह है पंचकोसी यात्रा का आखरी पड़ाव। कोपरा गांव के पश्चिम में ""दलदली'' तालाब है, उसी तालाब के भीतर, गहरे पानी में यह मंदिर हैं। इस तालाब को शंख सरोवर भी कहा जाता है। कर्पूरेश्वर महादेव में शम्भू की ""वामदेव'' नाम की मूर्ति है। उनकी पत्नी ""भवानी'' हैं। कर्पूरेश्वर महादेव है ""आनन्दमय कोश'' के प्रतीक। Video Shoot done by Aman Kumar Sharma Aka अंचरा छत्तीसगढ़ My Gadgets : Phone: Samsung M31 8/128GB Camera : Canon M50 Mark 2 Location : rajim, gariaband, fingeshwar, champaran, patewa, kopra, bamhni, mahasamund, chhattisgarh. ------------------------------------ Audio & Music : Bensound India https://www.bensound.com ----------------------------------- Graphics : Canva & Flyer Maker -------------------------------------------- Voice over : Aman Kumar Sharma Date of publish : 16/03/22 My youtube channel link    / @amansharmacg   Follow me on Instagram @aman4780sharma Note : youtube channel Anchra chhattisgarh was earlier names as CG 04 BUZZFEED Other popular videos from our youtube channel अंचरा छत्तीसगढ़    • माता सीता ने बालू से बनाया था कुलेश्वर महा...      • chhattisgarh ka sabse khubsurat mandir ban...      • खेत मे बोर करवाया गर्मियों की फसल की तैयार...      • #haridwar city full #documentary about his...      • #Nainital complete tour guide | visit to n...      • रावण वध के बाद ब्रम्ह हत्या से मुक्त होने ...      • #gangotri ganga Nadi bahut important hai #...      • badrinath ji ke winters me darshan..rishik...      • #rishikesh #uttarakhand me ghumne ki jagah...      • महादेवघाट मेले के झूले में लड़ाई हो जाती😡.....      • माता सीता ने बालू से बनाया था कुलेश्वर महा...      • A perfect family outing at Hareli eco reso...   Uttarakhand series play list link    • Uttarakhand series   #chhattisgarhivideos #kuleshwarnahadevmahadev #अंचराछत्तीसगढ़ #anchrachhattisgarh #travelvlogs #rajim #पंचकोशीयात्रा #panchkoshiyatra #bholebaba #bholenath #mahakal