विश्व पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बाल भवन ग्वालियर में
Rajesh Chaturvedi news -podcast
0:00 / 0:00
विश्व पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बाल भवन ग्वालियर में
99 просмотров · 2 нед. назад
Rajesh Chaturvedi news -podcast
619 подписчиков
99 просмотров · 2 нед. назад
विश्व पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बाल भवन ग्वालियर में
ग्वालियर, 27 सितंबर। विश्व पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में रविवार को ग्वालियर के बाल भवन में शिखर सम्मेलन एवं वरिष्ठ नागरिक अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष, श्री गोपाल शर्मा जी प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र कामर्थी एवं मुख्य प्रवक्ता कुबेर नारायणन कटारे ने शपथ ग्रहण की विश्व पत्रकार महासंघ द्वारा
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल राजेश कोंनडल प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश, अजब सिंह शाजापुर सहित विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्षों एवं पत्रकारों ने सहभागिता की। सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल मिश्रा रहे। इस अवसर पर विश्व पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं राष्ट्रीय महासचिव गीता शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन हुआ।
पत्रकारों को मजबूत बनाना संगठन का उद्देश्य: ध्यानेंद्र शर्मा
विश्व पत्रकार महासंघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष ध्यानेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को मजबूती प्रदान करना, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर प्रभावी ढंग से चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।
सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे इसमें मुख्य रूप से पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार खरे सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार साथी उपस्थित हुए । कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय, एकता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया।
समारोह का समापन सम्मानित अतिथियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।#Newslivetodaybreakingnews
#newsheadlinestoday
#latestnewstoday
#Breakingnewsbreakingnews
#newtrandingsongs
#Breakingnews
#todaynews
#latestnews
#latestsongs
#todaylivesnews
#whatsthenewstoday
#gwaliornews
#gwaliornewslive
#gwaliorbreaking
#gonenewsgwalior
#gwaliornewslive
#gwaliordiary
#gwaliornews07
#virat24news
#zeenews
#acharannews
#tv9
#ourgwalior
#gwalior_impect_
#news
#Hamragwalior
#gwalior
#gwaliorupdate
#musiccity