Shirdi Gurupurnima | गुरुपुर्णिमा पर शिरडी साई को 65 लाख की गुरुदक्षिणा | Shirdi Sai Baba Donation
I LOVE SHIRDI
0:00 / 0:00
Shirdi Gurupurnima | गुरुपुर्णिमा पर शिरडी साई को 65 लाख की गुरुदक्षिणा | Shirdi Sai Baba Donation
26 710 просмотров · 1 год назад
I LOVE SHIRDI
74,6 тыс. подписчиков
26 710 просмотров · 1 год назад
Shirdi Gurupurnima | गुरुपुर्णिमा पर शिरडी साई को 65 लाख की गुरुदक्षिणा | Shirdi Sai Baba Donation...
Devotee Donates 65 Lakh Worth of Gold & Silver to Sai Baba on Guru Purnima..
Anonymous Sai Devotee Offers Golden Crown, Silver Garland Worth Lakhs...
Shirdi Donation
Sai baba Online Donation
साई नगरी में गुरुपुर्णिमा की धूम.. गुमनाम भक्त व्दारा 65 लाख की गुरुदक्षिणा..
गुरुपूर्णिमा..एक ऐसा पावन दिन जो श्रद्धा, भक्ति और आत्मसमर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष अवसर पर शिरडी के साईंबाबा समाधि मंदिर में आज गुरु के प्रती समर्पित भाव की बात सामने आयी है । एक गुमनाम साई भक्त ने बिना नाम बताए लगभग 65 लाख रुपये की गुरु दक्षिणा साईं चरणों में अर्पित की। गुरुपुर्णिमा के मौके पर यह महादान साई के चरणों में चढाया गया है । हम आपको बता दे की शिरडी मे साई बाबा धाम में सन 1908 से गुरुपुर्णिमा उत्सव को मनाने की परंपरा है । कहते साई की आज्ञाने उस जमाने में भक्त तात्यासाहब नुलकर ने प्रथम साई की पुजा की थी । तब से हर गुरुपौर्णिमा पर भक्त साई को गुरु मानते हुए पुजते है ।
आज साई दरबार में भक्तों का दन सैलाब उमड पडा है, करीब पाच घंटो तक लंबी लंबी कतारों से भक्त साई मंदिर पहुंचकर समाधी पर शीश नवाते है । और साई बाबा के आशीष पाते है।
हर साल गुरुपुर्णिमा पर साई को बडा चढावा आता ही है वैसे ही आज भी एक भक्त साई चरणों मे अपनी गुरुदक्षिणा अर्पित की है।
566 ग्राम वजनी, लगभग 59 लाख रुपये मूल्य का सुंदर नक्काशीदार सोने का मुकुट
54 ग्राम वजन के लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण पुष्प तो वही लगभग 2 किलो वजनी चांदी का आकर्षक हार साई को भेट चढाया गया है ।
इस दान का कुल मूल्य लगभग 65 लाख रुपये आँका गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दानदाता ने अपना नाम और पता गुप्त रखते हुए पूर्ण निःस्वार्थ भाव से यह समर्पण किया।
साई संस्थान की ओर से इस महान कार्य के लिए उक्त साईं भक्त का ससम्मान अभिनंदन किया गया। संस्थान के अधिकारियों ने कहा,
“इस तरह का दान न केवल आर्थिक रूप से मूल्यवान है, बल्कि यह गहराई से भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक भी है।”
गुरुपूर्णिमा के दिन साईं चरणों में चढ़ाया गया यह मुकुट और हार सिर्फ धातु नहीं, बल्कि उस साईं भक्त के दिल से निकली श्रद्धा, कृतज्ञता और सच्चे समर्पण का प्रमाण है।
#iloveshirdi #shirdi #shirdidonation #shirdisaibabadevotees #gurupurnima #gurupurnimacelebration #saibaba