करबला को जाता हुआ सिरौली के चेहल्लुम का जुलूस, देखें पूरी कवरेज- इस विडियो में
Adnan Khan
0:00 / 0:00
करबला को जाता हुआ सिरौली के चेहल्लुम का जुलूस, देखें पूरी कवरेज- इस विडियो में
21 761 просмотр · 2 года назад
Adnan Khan
1,45 тыс. подписчиков
21 761 просмотр · 2 года назад
#Sirauli #chehallumjaloos #breakingnews #news
कड़ी सुरक्षा के बीच चेहल्लुम का जुलूस अमनों अमान से पहुंचा करबला
ढोल-ताशे बजाना, गम मनाना, अलम उठाना सब नाजायज और हराम: फ़तवा रजविया 24/142
संवाददाता अदनान खान
सिरौली। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के 40वां यनी चेहल्लुम पर सिरौली समेत क्षेत्र के कई गांवों में रवायत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान नगर और गांवों में ढोल-तासे की आवाज सुनाई पड़ रही थी। वहीं मोहल्ला मुगलान का अखाड़ा, तलय्या वाले अखाड़ा, पधानों वाले अखाड़ा व मुखिया का अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपना जौहर बखूबी दिखाया। इस वर्ष चर्चा का केंद्र मुखिया का अखाड़ा रहा। 72 शोहदा ए करबला के अकीदतमंद ताज़िया के साथ अलमों को फिजाओं में लहराते हुए दिखाई दिए। ताज़िया उठाएं हुए लोग मजहबी नारे लगा कर हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शाहदत को यद करते हुए करबला की जानिब बढ़ रहे थे ताज़िए के साथ बैंड बाजा ढोल ताशे वालों भी अपने अंदाज में यादे हुसैन में गुम थे। रात व सुबह से दोपहर तक सभी ताज़ियों की गस्त अपने अपने इलाकों में घूम कर अपने अपने इमामबाड़ों पर खत्म हुई। सभी ताज़िए शाम 4:00 मेन मार्केट होते हुए बड़े जुलूस की शक्ल में देर रात करबला पहुंचे। जहां ताज़ियों पर सलाम पढ़कर लोगों ने दुआएं कर मुरादें मांगीं। लोगों ने जगह जगह जुलूस का इस्तकबाल व लंगर (सवील) की, बता दें सबसे पहले सईदान मोहल्ले का ताजिया, बुलाकीयों का ताजिया, अब्बासियों का ताज़िया, मुगलों का ताजिया, मोहल्ला गढ़ी का ताजिया, मोहल्ला सराय का ताजिया, नई बस्ती की मेहंदी ताजिया, मोहल्ला मुगलान नाईओं का ताजिया, मोहल्ला घेर (राइनों) का ताजिया, मोहल्ला तलय्या का ताजिया, मोहल्ला प्यास खामियां वाला ताजिया व पधानों के ताजिया का जुलूस एक क़तार में अमनों अमान के करबला (मेलें) में पहुंचा। ज्ञात रहे कौमें मुस्लिम सुन्नी/शिया अलग अलग तरीके से मोहर्रम/ चेहल्लुम मनाते हैं कहीं ढोल, ताशे, बैंड बाजा, ताज़िएं, कहीं कुरआन ख्वानी, मजलिसे तो वहीं मातम वगेरह कर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शाहदत को याद करते हैं। वहीं आला हजरत अपने फतवे फ़तवा_रजविया 24/142 पर फ़रमाते हैं मुहर्रम चेहल्लुम, शादी वगेरह में ढोल-ताशे बजाना, गम मनाना और अलम (झंडे या परचम) उठाना सब नाजायज और हराम हैं। चेहल्लुम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, कोतवाल अपराध हर सिंह पाल, एस आई देशराज सिंह तोमर, एस आई लियाकत अली खान हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल निशांत चौधरी अजय कुमार, आवेश कुमार समेत भारी पुलिस बल सख्ती से तैनात रहा। चेहल्लुम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमनों अमान से पास करने पर नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों ने सिरौली पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की। करबला (मेले) में खेल खिलौने, चाट पकौड़ी के अलावा दीगर तरह की दुकानें, झूले आदि में लोगों ने जमकर खरीदारी की सुबह से ही बच्चों की भीड़ मेले में उमड़ती दिखाई पड़ी।