समस्तीपुर मे AK-47 लूट मामले में 8 नामजद समेत 40 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Samastipur Town
0:00 / 0:00
समस्तीपुर मे AK-47 लूट मामले में 8 नामजद समेत 40 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 412 просмотров · 3 года назад
Samastipur Town
86,6 тыс. подписчиков
4 412 просмотров · 3 года назад
वैशाली पुलिस द्वारा समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा चौक मोहल्ला में शुक्रवार रात AK-47 और 20 चक्र गोली लूटे जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने वैशाली के DIU के प्रभारी विनय प्रताप सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें हलधर कापर समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिसमें से पुलिस ने सोनवर्षा के मूसापुर मोहल्ला वार्ड संख्या-13 निवासी रवि प्रताप शाह के पुत्र ऋषि पाल शाह और इसी मुहल्ले के रामचंद्र राय का पुत्र मणि भूषण राय को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान शनिवार तीसरे पहर सदर DSP सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि शुक्रवार की रात वैशाली पुलिस की टीम वैशाली जिले में हुए एक डकैती के मामले में सोनवर्षा मोहल्ले में रहने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार करने आई थी।
इसी दौरान पुलिस को देखकर हलदर कापर ने अपने सहयोगियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। इसी दौरान पुलिस के जवान को जख्मी कर उनसे AK-47 राइफल और दो मोबाइल छीन ली। बाद में इस घटने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सोनवर्षा मोहल्ला से ऋषि पाल शाह उर्फ भोला नामक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर छीनी गई AK-47 राइफल और 20 चक्र गोली बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने उसके सहयोगी मणि भूषण राय को भी गिरफ्तार कर लिया।
DSP ने बताया कि छापेमारी टीम में उनके अलावा मुफस्सिल थाना के दारोगा कृष्ण चंद्र भारती, आनंद कुमार कश्यप, विश्वजीत कुमार, छोटेलाल सिंह, मोहम्मद इकरार फारूकी, DIU प्रभारी अनिल कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। DSP ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण लूट की घटना के 3 घंटे के अंदर पुलिस ने AK-47 राइफल और लूटी गई 20 चक्र गोली बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल अन्य सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
#Samastipur
#samastipurnews
#samastipur_town
#samastipurcity
#samastipurlatestnews
#vaishali