Перейти к содержимому

Muzaffarnagar: बहनों को ईदी देने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी और बच्चों को जहर देकर लगा ली फांसी

Satya Sakshi

0:00 / 0:00

Muzaffarnagar: बहनों को ईदी देने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी और बच्चों को जहर देकर लगा ली फांसी

1 514 просмотров · 5 месяцев назад
Satya Sakshi
854 подписчика
1 514 просмотров · 5 месяцев назад
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट में ईदी के 1500 रुपये को लेकर शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन की लाश फर्श और बेटे आहिल और बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पेंटर के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि भोकरहेड़ी की रहने वाली शाहीन चार दिन पहले अपने भाई इरशाद एवं नौशाद से ईद मिलने के लिए आई थी। पेंटर इरशाद ने बहन शाहीन को ईदी में 1500 रुपये दिए। इसी को लेकर उसकी पत्नी नोरीन ने झगड़ा शुरू कर दिया। सोमवार को ननद के जाने के बाद नोरीन ने मोहल्ला सुभाष नगर से अपनी बहन मनतशा, अर्शी, मां साजिदा और भाई जुनैद को बुला लिया। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक पेंटर के घर में हलचल नहीं हुई। इसके बाद पास ही में रह रहा उसका भाई नौशाद उसके घर पहुंचा। इरशाद का कमरा बंद मिला तो दीवार में बने रोशनदान से झांक कर अंदर देखा तो पेंटर का शव फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पत्नी नोरीन का शव फर्श और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पेंटर की पत्नी की बहन अर्शी ने कहा कि उसकी बहन को पीटा गया। आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। ईदी को लेकर विवाद हुआ था। पेंटर के भाई नौशाद ने थाना सिविल लाइन में उसकी ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की तहरीर दी है।