शिव भक्ति में डूबा गोंडा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
YUG PRABHAT NEWS
0:00 / 0:00
शिव भक्ति में डूबा गोंडा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
9 просмотров · 13 дней назад
YUG PRABHAT NEWS
60 подписчиков
9 просмотров · 13 дней назад
डीआईजी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, गीत-नृत्य और नाट्य मंचन ने बांधा समां
गोंडा। हरतालिका कजरी तीज के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गोंडा इकाई की ओर से शहर के सिंचाई डाक बंगले के सामने भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिव भक्तों के लिए भंडारे के साथ गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन में सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अशोक शुक्ला ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने डीआईजी का माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर मौजूद अतिथियों ने धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम की सराहना की।भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, दाल और छोले के साथ बूंदी व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं बाहर से आई नृत्य पार्टी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
‘भंडारे के साथ झांकियां कराती हैं संस्कृति से रूबरू’
कार्यक्रम में पहुंचे मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भंडारे के साथ श्रद्धालुओं के बीच गीत, नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति दुर्लभ देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष आचार्य बागीश कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर शिव भक्ति से सराबोर नजर आया।