कुलदीप बिश्नोई की सियासी नई चाल? BJP में रहते हुए 2029 की अलग तैयारी!| The Haryana Talks
The Haryana Talks
0:00 / 0:00
कुलदीप बिश्नोई की सियासी नई चाल? BJP में रहते हुए 2029 की अलग तैयारी!| The Haryana Talks
17 608 просмотров · 11 дн. назад
The Haryana Talks
81,9 тыс. подписчиков
17 608 просмотров · 11 дн. назад
कुलदीप बिश्नोई की स्नेह मिलन यात्रा क्या सिर्फ जनसंपर्क है या 2029 की
राजनीति की तैयारी?
सिरसा से शुरू हुआ कुलदीप बिश्नोई का स्नेह मिलन कार्यक्रम पानीपत, कैथल,
जींद और चरखी दादरी तक पहुंच चुका है। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों
में भाजपा के झंडे और पोस्टर नजर नहीं आ रहे और पुराने राजनीतिक साथियों
को एक मंच पर जोड़ा जा रहा है।
चरखी दादरी में भारी भीड़, रणधीर पनिहार की मौजूदगी और कुलदीप बिश्नोई का
ऊंट पर बैठकर कार्यक्रम में पहुंचना भी चर्चा का विषय बना।
वहीं जींद में कुलदीप बिश्नोई ने साफ कहा कि “हम BJP में हैं, इस पर कोई
सवाल नहीं”, लेकिन साथ ही उन्होंने कांग्रेस, भाजपा, दूसरे दलों और
राजनीति से दूर हो चुके अपने पुराने साथियों के साथ रिश्तों का भी जिक्र
किया।
तो क्या कुलदीप बिश्नोई भाजपा में रहते हुए अपनी अलग राजनीतिक जमीन मजबूत
कर रहे हैं?
क्या चौधरी भजनलाल की राजनीतिक विरासत को फिर से सक्रिय करने की कोशिश हो रही है?
और क्या 2029 का हरियाणा विधानसभा चुनाव कुलदीप बिश्नोई के लिए किसी नई
राजनीतिक भूमिका का रास्ता खोलेगा?
इन्हीं सवालों पर वरिष्ठ पत्रकार ओपी वशिष्ठ और सत सिंह ने The Haryana
Talks में विस्तार से चर्चा की।
देखिए पूरी बातचीत और बताइए—आपको कुलदीप बिश्नोई की स्नेह मिलन यात्रा
में क्या राजनीतिक संदेश दिखाई देता है?