Перейти к содержимому

दवा माफिया पर यूपी FSDA का प्रहार,मरीजों की जेब काटने वालों पर कसेगा शिकंजा, देखें रिपोर्ट!!

दैनिक विकास

0:00 / 0:00

दवा माफिया पर यूपी FSDA का प्रहार,मरीजों की जेब काटने वालों पर कसेगा शिकंजा, देखें रिपोर्ट!!

6 просмотров · 6 дней назад
दैनिक विकास
486 подписчиков
6 просмотров · 6 дней назад
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की आयुक्त आईएएस डॉ. रोशन जैकब ने अस्पतालों और फार्मेसियों में जीवनरक्षक दवाओं पर चल रहे अंधाधुंध मुनाफे के खेल पर कड़ा प्रहार किया है। दवाओं के मनमाने दामों पर अंकुश लगाने और आम जनता को आर्थिक शोषण से बचाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के 'नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी' (NPPA) को एक विस्तृत व महत्वपूर्ण पत्र भेजा है। पत्र में डॉ. रोशन जैकब ने मांग की है कि दवाओं के खरीद मूल्य (Procurement Price) से अत्यधिक वसूली पर रोक लगाने हेतु देशभर में 'ट्रेड मार्जिन कैपिंग' (Trade Margin Capping) को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। ​यह कठोर कदम उत्तर प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों में स्थित 214 फार्मेसियों की गहन जांच के बाद सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि गंभीर संक्रमण और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों में लगने वाले महंगे इंजेक्शनों की अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) उनकी वास्तविक खरीद लागत से 5 गुना से लेकर 67 गुना तक अधिक वसूली जा रही थी। चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया जहाँ महज ₹74 की खरीद लागत वाला इंजेक्शन मरीजों को लगभग ₹4,980 की एमआरपी पर बेचा जा रहा था। औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO)-2013 के प्रावधानों का हवाला देते हुए आयुक्त महोदया ने दवाइयों के मूल्य निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता लाने की पैरवी की है, ताकि असाध्य रोगों से जूझ रहे असहाय मरीजों और उनके परिजनों की जेब पर होने वाली इस खुली लूट पर स्थायी लगाम लग सके।