सागवाड़ा में हर्षोल्लास से मनाया विश्व आदिवासी दिवस,गैर नृत्य और झांकियों में दिखी वागड़ की संस्कृति
एकता समाचार
0:00 / 0:00
सागवाड़ा में हर्षोल्लास से मनाया विश्व आदिवासी दिवस,गैर नृत्य और झांकियों में दिखी वागड़ की संस्कृति
5 513 просмотров · 3 недели назад
एकता समाचार
76,5 тыс. подписчиков
5 513 просмотров · 3 недели назад
सागवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को सागवाड़ा शहर में आदिवासी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान सागवाड़ा के 12 फलो के आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल होकर वागड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन किया।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एकलव्य भील समाज मंदिर, गमलेश्वर मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजनों ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। जुलूस में गैर नृत्य, देशभक्ति गीत, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
गोल्डन चौराहे पर दिखी वागड़ की पारंपरिक संस्कृति : जुलूस के दौरान गोल्डन चौराहे पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी। ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर हुए गैर नृत्य ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यहां वागड़ की लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर समाजसेवी अमित भट्ट की ओर से गोल्डन चौराहे पर “सागवाड़ा नगर की ओर से भारत आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं” संदेश वाला बैनर भी लगाया गया, जिसे लोगों ने सराहा।
झांकियों में दिखा शिक्षा और आदिवासी गौरव का संदेश : जुलूस में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। साक्षरता से जुड़ी झांकी में वीरांगना काली बाई के जीवन और शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने हाथों में साक्षरता और शिक्षा से जुड़े संदेशों वाली झांकियां लेकर समाज को शिक्षित होने का संदेश दिया।
जुलूस में खड़किया फला, कटारवाड़ा, डेंडोरवाड़ा, पालियां फला, वडियों का डुंगरा और सोवारों का डुंगरा सहित विभिन्न फलो की रेलियां शामिल हुईं।
जगह-जगह हुआ स्वागत : विश्व आदिवासी दिवस के जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। समाज के लोगों और विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस का स्वागत किया गया। अस्पताल के पास गौ रक्षक दल एवं शिव भक्तों की ओर से लोगों के लिए ठंडा पेय और शरबत की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर प्रसादी का वितरण भी किया गया।
जुलूस मांडवी चौक से होते हुए लोहारिया तालाब के पास स्थित बिलरा मंदिर एवं एकलव्य भील समाज मंदिर पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा : कार्यक्रम में सागवाड़ा के बारह फलो के विभिन्न समाजों की बेटियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सागवाड़ा के साथ डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को उत्साह के साथ प्रदर्शित किया।
विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन वागड़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकता और अपनी परंपराओं के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाता नजर आया।
#ektasamachar #विश्वआदिवासीदिवस #विश्वआदिवासीदिवस2026 #सागवाड़ा #आदिवासीसमाज #आदिवासीसंस्कृति #वागड़ #वागड़संस्कृति #गैरनृत्य #आदिवासीरैली #आदिवासीझांकी #सागवाड़ान्यूज #डूंगरपुर #बांसवाड़ा #राजस्थानन्यूज #EktaSamachar #WorldTribalDay #TribalDay #VagadCulture #SagwaraNews #RajasthanNews #dungarpur #sagwara #vagadnews #rajasthannews #dungarpurnews #sagwaranews #डूंगरपुर #सागवाड़ा #hindinews
अपने क्षेत्र एवं आस पास के समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
शेख राजू भाई बर्तन वाला : 9414566863
For More Latest News Subscribe "एकता समाचार" 👇👇👇👇👇👇
/ @ektasamachar
Blog : https://ektasamachar.blogspot.com/
Follow On Social Media :-
Facebook : / ektasamachar
Instagram : / ekta_samachar
Telegram : https://t.me/EktaSamachar
Khabri : https://applink.khabri.app/poFNUyYMYV...
MX TakaTak : https://usr.mxtakatak.com/vQZT/9dbe5c20
ekta Samachar
ekta samachar sagwara news
ekta samachar sagwara
एकता समाचार
ekta samachar sagwara live
ekta samachar aaj ka
ekta samachar news
ekta samachar sagwara today
एकता समाचार लाइव
एकता समाचार न्यूज़
एकता समाचार सागवाड़ा
ekta news
ekta news sagwara
ekta news channel
ekta news live
ekta news today
sagwara samachar
sagwara ki khabar
sagwara news
sagwara
sagwara news today
sagwara sagwara