किसानों के खेतों तक रास्ते, खाद और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस: मुकेश सुमन केरवालिया
Headline News Channel
0:00 / 0:00
किसानों के खेतों तक रास्ते, खाद और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस: मुकेश सुमन केरवालिया
209 просмотров · 11 дн. назад
Headline News Channel
130 подписчиков
209 просмотров · 11 дн. назад
किसानों के खेतों तक रास्ते, खाद और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस: मुकेश सुमन केरवालिया
हेडलाइन न्यूज से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता, किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
बारां
जिला परिषद वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश सुमन केरवालिया ने ग्रामीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। हेडलाइन न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए रास्तों की सुविधा, खाद की उपलब्धता और गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केरवालिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेतों तक आने-जाने के रास्तों की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही खाद की उपलब्धता और ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांवों का विकास और किसानों की समस्याओं का समाधान महत्वपूर्ण विषय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, रास्ते और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को राहत मिल सकती है। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।