मतपेटी कैसे सील करें? पिंक पेपर सील और बाहर एड्रेस टैग लगाने का तरीका। Ballot box sealing
जन 📖 ज्ञान 📚 राजस्थान
0:00 / 0:00
मतपेटी कैसे सील करें? पिंक पेपर सील और बाहर एड्रेस टैग लगाने का तरीका। Ballot box sealing
20 418 просмотров · 13 дн. назад
जन 📖 ज्ञान 📚 राजस्थान
916 подписчиков
20 418 просмотров · 13 дн. назад
Rajasthan Panchayat Chunav 2026 - मतपेटी (Ballot Box) को मतदान के लिए कैसे तैयार किया जाता है? छोटी मतपेटी और बड़ी मतपेटी की सीलिंग का तरीका एक ही है।
इस वीडियो में Live Demo देखेंगे:
1. मतपेटी को कैसे खोलें:
होल में अंगुली डाल कर अंदर के लीवर को अपनी तरफ खींचें, फिर लॉक को एंटी क्लॉक वाइज 45 डिग्री घुमाएं, पेटी खुल जाएगी।
2. अंदर की सील कैसे लगाएं:
पिंक पेपर सील (वाइट भी होती है) पर सीरियल नंबर होता है। नंबर को आगे की तरफ रख कर अंदर से डालें, आगे से निकालें, फिर वापस आगे वाले छेद से डालें, पीछे से सीधा करें। सील को सेट करें कि नंबर दिखता रहे, चपड़ी के नीचे न दबे। बीच में स्टीकर लगा कर हार्ड बनाएं और पेपर को मोड़ कर छेद में फंसा दें। अंदर से सील तैयार।
3. एजेंट को दिखाना:
बंद करने से पहले एजेंट को दिखाएं कि पेटी खाली है। बंद करने के बाद बाहर एक सील लगेगी, ये टूटने के बाद ही खुलेगी।
4. बाहर की सील:
मतदान सामग्री के साथ मिली सील को लगाएं, घुमा कर बंद करें। एक एड्रेस टैग तार से अच्छे से बांधें ताकि छेड़खानी न हो सके।
5. मतदान समाप्ति के बाद:
एड्रेस टैग और तार हटाएं, लॉक को क्लॉक वाइज घुमाएं जिससे मतपत्र डालने का गैप बंद हो जाए, लीवर वापस लगाएं, फिर से एड्रेस टैग बांध कर मतगणना केंद्र ले जाएं।
6. मतगणना पर खोलना:
मतगणना पर एड्रेस टैग हटाएं, लीवर साइड करें, अंदर की सील को अंगुली से हटा कर पेटी खोलें।
अगली वीडियो - EVM की सीलिंग कैसे की जाती है।
#BallotBoxSealing #MatpetiSealing #PinkPaperSeal #AddressTag #RajasthanPanchayatElection2026 #MatpetiLive
PDF या नोट्स चाहिए तो कमेंट में लिखें - "Matpeti Sealing PDF"