गणेश उत्सव - आध्यात्म एवं सरसता का संगम | Ganesh Chaturthi Celebration by Rotary Clube Meerut
Rotary Club Meerut
0:00 / 0:00
गणेश उत्सव - आध्यात्म एवं सरसता का संगम | Ganesh Chaturthi Celebration by Rotary Clube Meerut
117 просмотров · 7 дней назад
Rotary Club Meerut
3 подписчика
117 просмотров · 7 дней назад
देवा श्री गणेशा, बुद्धि के दाता,
एकदंत गजानन, सब जग के त्राता।।
एक भाव, एक भक्ति, एक ही है मन,
आओ मिलकर करें गणपति जी का वंदन।।
10 सितम्बर 2026 को रोटरी क्लब मेरठ की सितंबर माह की, विघ्नहर्ता श्री गणेश के आतिथ्य एवं ओजस्वी क्रांतिज्वाल लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी को समर्पित पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। IMA सभागार में संपन्न हुई इस सभा की मुख्य अतिथि: रही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पायल गौड़ जी।
कार्यक्रम के संयोजक रो. प्रसन्ना एस. वैद्या एवं एन. ज्योति पी. वैद्या जी रहे जिन्होंने मंच से कार्यक्रम का सञ्चालन किया। कार्यक्रम महाराष्ट्रियन थीम पर था जिसमे महिलाएं जरी बॉर्डर-पल्ले की साड़ी एवं बालों में गजरा के साथ उपस्थित रही और पुरुष रंगीन कुर्ता-पजामा में उपस्थित रहे । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महाराष्ट्र के गौरवशाली रंगों और भारतीय सामाजिक सद्भाव को जीवंत किया गया जिसमे अपने क्लब एवं साथी अतिथि रोटेरियंस स्पाउस सहित सह-परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट स्वरुचि भोज का आनंद भी लिया
अध्यक्ष: रो. संजय शर्मा
सचिव: रो. मनोज सिंघल