Diggi Kalyan ji Temple (श्री कल्याण जी मंदिर) Diggi,Tonk, Rajasthan
Rajasthani Ghumakkad
0:00 / 0:00
Diggi Kalyan ji Temple (श्री कल्याण जी मंदिर) Diggi,Tonk, Rajasthan
2 169 просмотров · 2 года назад
Rajasthani Ghumakkad
5,43 тыс. подписчиков
2 169 просмотров · 2 года назад
श्री डिग्गी कल्याण जी का मंदिर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के डिग्गी कस्बे में स्थित है।
डिग्गी के श्री कल्याण मंदिर का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा है व निकटतम रेलवे स्टेशन वनस्थली-निवाई है परंतु मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर ही है, व बस अड्डा टोंक है,टोंक अधिकतम शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है,जयपुर से भी मंदिर के लिए बसें उपलब्ध है।
श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर की स्थापना की कथा बेहद रोचक है,यह मंदिर करीब 5000 साल पुराना है।
इंद्र के दरबार में अप्सराओ का नृत्य चल रहा था तभी उर्वशी नामक अप्सरा हंसने लगी इस पर इंद्र को बहुत क्रोध आया उन्होंने उर्वशी को 12 साल तक पृथ्वी पर रहने का श्राप दिया पृथ्वी पर आकर उर्वशी सप्त ऋषियों के आश्रम में आकर उनकी सेवा करने लगी सेवा से प्रसन्न होकर ऋषियों ने उन्हें मुक्ति का उपाय बतलाया।
उर्वशी राजा डिग्व के नगर में आकर घोड़ी का रूप धारण करके बाग के वृक्षों से अपनी भूख मिटाती थी, बाग के खत्म होते देखकर राजा ने बाग की निगरानी की व उर्वशी को पकड़ लिया।
राजा उर्वशी पर मोहित हो गए तब उर्वशी ने कहा कि उन्हें देवराज इंद्र से युद्ध करना होगा अगर इंद्र पराजित हो गए तो वह उनके साथ रहेगी वरना उन्हें श्राप दे देगी
राजा इंद्र से पराजित हो गए तब उर्वशी ने उन्हें कुष्ठ रोगी होने का श्राप दिया, राजा दिग्व भगवान विष्णु की शरण में गए, विष्णु भगवान ने उन्हें बताया कि समुद्र में उन्हें उनकी मूर्ति मिलेगी जिससे तुम्हे इस कष्ट से छुटकारा मिल जाएगा।
राजा ने उस मूर्ति की स्थापना कर दी व राजा का कल्याण हुआ इसी विग्रह से राजा का कल्याण हुआ था इसलिए इस मंदिर का नाम कल्याण जी हो गया।
वैशाख पूर्णिमा,श्रावण एकादशी अमावस्या व जल झूलनी एकादशी पर मेले का आयोजन होता है।
कल्याण जी की ठोड़ी पर हीरा लगा हुआ है व कल्याण धनी दिन में तीन बार रूप बदलते हैं,सुबह मंगला आरती में बाल्यावस्था,दिन में युवावस्था व रात में प्रोडावस्था।
यहां पर ढोक लगाने से कुष्ठ रोग,सफेद दाग आदि बीमारियां ठीक हो जाती है।
यहां भक्त की हर इच्छा पूरी होती है जिनको संतान नहीं होती उन्हें पुत्र की प्राप्ति होती है।
/ rajasthani
/ rajasthani Ghumakkad
/ rajasthani Ghumakkad
You tube -़ / @rajasthanighumakkad
Facebook page - Ghumakkad Rajasthani
/ @rajasthanighumakkad
Jaipur to Kalyan Dhani
Rajasthan places
Tonk tourist places
Tonk mandir
Things to do in Tonk
Best place to visit in Tonk
Top Sights to visit in Tonk
#rajasthanighumakkad
#kalyanmandir
#Dharamshalaindiggi
#diggikalyanjidarshantime
#diggikalyanjikatha