Перейти к содержимому

राघोपुर में गंगा का महा-प्रलय! 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर नदी में समाया, रेलवे लाइन पर खतरा।

TV Angpradesh

0:00 / 0:00

राघोपुर में गंगा का महा-प्रलय! 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर नदी में समाया, रेलवे लाइन पर खतरा।

112 867 просмотров · 7 дней назад
TV Angpradesh
312 тыс. подписчиков
112 867 просмотров · 7 дней назад
भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर मंगलवार सुबह गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। गंगा के भीषण कटाव में इलाके का करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चैती दुर्गा मंदिर देखते ही देखते नदी में विलीन हो गया। जल संसाधन विभाग द्वारा मंदिर को बचाने के किए गए सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। मंदिर के समाने के बाद अब गंगा का सीधा दबाव रेलवे लाइन, घाट और घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। ग्रामीण अखिलेश मंडल, सुषमा देवी, राजीव मंडल, कोको मंडल और मंटू मंडल सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से युद्धस्तर पर स्थायी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है। देखिए ग्राउंड जीरो से टीवी अंगप्रदेश की यह विशेष और कड़क रिपोर्ट। रिपोर्टर: सुबोध कुमार , टीवी अंगप्रदेश खरीक प्रखंड के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर गंगा का भीषण और आक्रामक कटाव। करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चैती दुर्गा मंदिर गंगा की प्रचंड लहरों में समाया। जल संसाधन विभाग के तकनीकी उपाय हुए फेल, ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश। रेलवे लाइन, स्थानीय घाट और सैकड़ों आवासीय घरों पर कटाव का गंभीर खतरा, युद्धस्तर पर बचाव कार्य की मांग। #NaugachiaNews #RaghopurErosion #ChaitiDurgaMandir #GangaErosionBihar #KharikNews #RailwayLineThreat #WaterResourcesDepartment #BiharFlood2026 #BhagalpurNews #TVAngpradesh