जोगी हो गया मालामाल निर्ख मुख लाल का | श्री कृष्णा | गीत संवाद
Bhakti Sangrah
0:00 / 0:00
जोगी हो गया मालामाल निर्ख मुख लाल का | श्री कृष्णा | गीत संवाद
29 125 просмотров · 9 мес. назад
Bhakti Sangrah
398 тыс. подписчиков
29 125 просмотров · 9 мес. назад
"श्री कृष्णा गीत-संवाद के इस प्रसंग में नन्दराय के द्वार पर भगवान शंकर जोगी का रूप धर कर श्री कृष्ण के बाल रुप के दर्शन के पश्चात गोलोक बैठे भगवान श्री कृष्ण से चरण स्पर्श के प्रार्थना करके उनके बाल स्वरूप के चरण स्पर्श कर वहाँ से चले जाते है। गीत-संवाद के माध्यम से जोगी रुपी भगवान शंकर के श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन का सुन्दर वर्णन किया गया है।
मेरे नैना भये है निहाल
निरख मुख लाल का
प्यासे नैना भये है निहाल
निरख मुख लाल का
अरी मैया निरख मुख लाल का"
द्वापर युग में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्मे श्रीकृष्ण की लीलायें व उनके द्वारा महाभारत युद्ध में अर्जुन को दिये गये उपदेश, जिन्हें ऋषि वेद व्यास जी ने श्रीमद् भगवद् गीता के रूप में संस्कृत भाषा में संकलित किया था, जिसकी लोकप्रियता विश्वविख्यात है। उन लीलाओं और उपदेशों के भावों को सरल भाषा में गीत-संगीत के माध्यम से और सशक्त बना जन-मानस तक पहुँचाने के लिए रामानंद सागर ने महान धारावाहिक श्रीकृष्णा का निर्माण किया। जिसके प्रसंगो को रविन्द्र जैन ने मधुर गीत-संगीत से लयवद्ध कर भावों की अभिव्यक्ति को आनन्दमय बना दिया। “तिलक” अपने इस नये संकलन “गीत-संवाद” में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े व श्रीमद् भगवद् गीता के अनेक काव्यबद्ध प्रसंगों को आपके समक्ष प्रस्तुत करेगा। भक्ति भाव से इनका आनन्द लीजिये और तिलक से जुड़े रहिये।
#shreekrishna #krishna #shreekrishnageetsamvad #geetsamvad #krishnaleela #bhaktisong #devotionalvideo #geetsamvaad #hindumythology #kansvadh #krishnajanma #krishnabhajan #bhaktisangrah