लंदन में किताबों के स्टोर से रिपोर्ट | From a London bookstore
Ravish Kumar Official
0:00 / 0:00
लंदन में किताबों के स्टोर से रिपोर्ट | From a London bookstore
713 744 просмотра · 3 года назад
Ravish Kumar Official
14,9 млн подписчиков
713 744 просмотра · 3 года назад
भारत के बड़े शहरों से ऐसी जगहें धीरे धीरे ग़ायब हो रही हैं जहां आप ढेर सारी किताबों के बीच टहल टहल कर उन्हें देख सकें, छू सकें और फिर घर ले जा सकें। अमूमन किताबों के स्टोर छोटे और संकरे होते हैं। मगर किताबों को पढ़ने के अलावा उनके बीच रहने से भी उनके साथ एक संवाद बनता है। एक दीवार में सजी किताबों को देखकर आप जान सकते हैं कि दुनिया में किसी एक विषय पर क्या काम हो रहा है। जब इतिहास की परिभाषा ही व्हाट्स ऐप में तय की जाने लगी हो, तब किताबों के बीच जाना और भी ज़रूरी हो जाता है। आप अपने घरों में देखिए कौन सी किताबें आपके इर्द गिर्द हैं, आख़री बार आपने कौन सी किताब पढ़ी थी। फिर पास के किसी बुक स्टोर में जाइए और कुछ किताबें ख़रीद कर लाइए। तब तक लंदन के बेहतरीन डौंट बुक स्टोर से आपके लिए यह रिपोर्ट जो बनाई है, उसे देखें।
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official
#london #books #vlog #travelvlog #ravishkumar