पसीने वाले हनुमान जी मन्दिर | मूर्ती पर आज भी पसीना आता है | काफी पुराना चमत्कारिक मंदिर | Firozabad
Vibhu Film City
0:00 / 0:00
पसीने वाले हनुमान जी मन्दिर | मूर्ती पर आज भी पसीना आता है | काफी पुराना चमत्कारिक मंदिर | Firozabad
3 993 просмотра · 1 г. назад
Vibhu Film City
2,27 тыс. подписчиков
3 993 просмотра · 1 г. назад
पसीने वाले हनुमान जी मन्दिर | मूर्ती पर आज भी पसीना आता है | काफी पुराना चमत्कारिक मंदिर | Firozabad
Follow for me please
Instagram I'd 👉 @vibhu_film_city
Facebook profile I'd 👉@vibhu filmcity
पसीना वाले हनुमान जी' के नाम से प्रसिद्ध है फिरोजाबाद का मंदिर, यहां राम स्तुति के बाद ही की जाती है हनुमान जी की पूजा इस धरती को यूं ही देवताओं की धरती नहीं कहा जाता। यहां देवी-देवताओं के चमत्कार हमेशा से होते रहे हैं। आज भी कुछ अविश्वसनीय वाकया यहां होते हैं, जिन पर भरोसा करना काफी मुश्किल भरा है, लेकिन आपकी आंखें यह सब देखकर हैरान रह जाती हैं। कुछ ऐसी है फिरोजाबाद के 'पसीना वाले हनुमान जी' के मंदिर की कहानी।हनुमान जयंती पर होते हैं आयोजन आज हनुमान जयंती पूरे देश भर में मनाई जा रही है। फिरोजाबाद के आसपास भी काफी चमत्कारी मंदिर और प्रतिमाएं हैं। आज हम बात करेंगे हजारों वर्ष पुराने हनुमान जी के मंदिर के बारे में। इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा अपने आप में अनोखी है। इस प्रतिमा से हर समय पसीना निकलता है और इस मंदिर को पसीना वाले हनुमान जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारी मंदिर के महंत पंडित वेद प्रकाश भारद्वाज ने बताई।
10 किलोमीटर दूर यमुना किनारे बसा है मंदिर मंदिर के महंत वेद प्रकाश भारद्वाज बताते हैं कि शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर लाइनपार क्षेत्र के चन्द्रवाड़ में पसीना वाले हनुमान का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन होते हैं। मंदिर में लगी हनुमान प्रतिमा को हर समय पसीना आता रहता है, जिसकी वजह से जो कोई भक्त हनुमान की मूर्ति पर चोला चढ़ाता है, वो पानी की तरह बह जाता है। इस चमत्कार को देखकर लोग आश्चर्य चकित हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह चमत्कार है या फिर कुछ और।
खंडहर के सिवाय नहीं था कुछ महंत ने बताया कि पहले इस मंदिर के आसपास कुछ भी नहीं था। यहां चारों ओर खडंहर थे और समीप ही यमुना नदी बहती रहती थी। धीरे-धीरे जैसे-जैसे इस मंदिर की ख्याति बढ़ी, लोगों में आस्था जागी और मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने लगे। यह मंदिर काफी ऊंचे स्थान पर बना हुआ है। यहां श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था है। मंदिर तक जाने के लिए लोगों को पहले अपना निजी वाहन करके ले जाना होगा। मंदिर तक ऑटो रिक्शा न के बराबर ही चलते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है।
करीब दो फीट की है मूर्ति पसीना वाले हनुमान जी की प्रतिमा करीब दो फीट की है। हनुमान मंदिर के द्वार पर राम स्तुति लिखी हुई है। वहीं दूसरी ओर हनुमान वंदना अंकित है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु पहले राम स्तुति करते हैं। उसके बाद हनुमान जी की पूजा कर उन्हें मनाने का प्रयास करते हैं। भक्तों का मानना है कि जो भी इस मंदिर में सच्चे मन से प्रार्थना करता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
Hanuman ji
Hanuman mandir
Hanuman ji ka mandir
Pasine wale hanuman ji
Pasina wale hanuman jiP
Pasina wale hanuman ji firozabad
Pasina wale hanuman ji mandir
Pasina wale hanuman ji ka mandir
Firozabad pasina wale hanuman ji
Hanuman ji mandir
hanuman
Pasine wale hanuman ji firozabad
Hanuman ji ke chamatkari mandir
Hanuman ji ka sabse bada mandir kahan per hai
Pasina vaale hanuman ji ka mandir
Pasine wale hanuman ji mandir
Hanuman chalisa
Disclaimer :-
videos is for educational purpose and enjoy only copyrightDisclaimner under section 1976 allowance is made forfair use for purposes such as criticism comments newsreporting teaching scholarship and research fair use is ause permitted by copyright statute that might other wisebe infringing non profit educational or personal use tipsthe balance in favor of fair use.