Перейти к содержимому

Delhi में Pakistani Hindu Refugees के घरों पर मंडरा रहा Bulldozer का ख़तरा, Sharad Sharma Report

Sharad Sharma on Ground

0:00 / 0:00

Delhi में Pakistani Hindu Refugees के घरों पर मंडरा रहा Bulldozer का ख़तरा, Sharad Sharma Report

287 126 просмотров · 1 год назад
Sharad Sharma on Ground
679 тыс. подписчиков
287 126 просмотров · 1 год назад
दिल्ली के सिविल लाइन्स के पास मजनू का टीला गुरुद्वारा के बगल में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की कॉलोनी पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 14 जुलाई को यहां रहने वाले लोगों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है जिसके बाद एक तरफ यहां के लोगों में चिंता है कि अगर यहां से उनको हटाया जाएगा तो फिर वह कहां जाएंगे? यहां रह रहे ज्यादा लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए हैं। 2011 के बाद से सरहद के उस पार से इस पार यहां पर लोग इसलिए आए क्योंकि उनका कहना है कि वहां पर उनका जीना मुश्किल हो गया था और यहां एक सुरक्षित जीवन की तलाश में वह आए। यहां आने के बाद वो मजनू का टीला गुरुद्वारा के बगल में यमुना किनारे झुग्गी/मकान बनाकर रहने लगे थे। लेकिन यमुना बाढ़ क्षेत्र का इलाका होने के चलते अदालत से भी यहां बसे लोगों को राहत नहीं मिल पाई और आखिरकार इनको DDA ने नोटिस भेज दिया है और कभी इनकी झुग्गी और मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो सकती है। शरद शर्मा रिपोर्ट #delhi #bulldozer #rekhagupta #bjp #modi #delhinews #hindu #pakistanihindus #majnukatila #latestnews #kejriwal #aap #news #sharadsharma #demolition Join this channel to get access to perks:    / @sharadsharmaonground