Перейти к содержимому

1 July 2026

Inspector Anoop MP Police

0:00 / 0:00

1 July 2026

687 просмотров · 2 месяца назад
Inspector Anoop MP Police
294 подписчика
687 просмотров · 2 месяца назад
🚌 स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि 🚨 कटनी यातायात पुलिस एवं आरटीओ का संयुक्त विशेष निरीक्षण अभियान पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशों के पालन में कटनी यातायात पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित बसों एवं स्कूली परिवहन वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। ✅ 41 बसों का निरीक्षण किया गया। ⚠️ 07 बसों में इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit) संबंधी गंभीर कमियां पाए जाने पर मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई। 🚫 संबंधित वाहनों की फिटनेस निरस्त करने की प्रक्रिया भी आरटीओ द्वारा प्रारंभ की जा रही है। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि इमरजेंसी एग्जिट के सामने किसी प्रकार की सीट या अवरोध न हो, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित निकाला जा सके। कटनी यातायात पुलिस की अपील सभी बस संचालक, वाहन मालिक एवं विद्यालय प्रबंधन निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर भविष्य में भी सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। 🚔 सुरक्षित परिवहन – सुरक्षित जीवन 👨‍🎓 सुरक्षित विद्यार्थी – सुरक्षित भविष्य #KatniTrafficPolice #RoadSafety #SchoolBusSafety #EmergencyExit #SafeTransport #SafeStudents #TrafficPoliceKatni