क्षमा-प्रार्थना (In Hindi) | Durga Saptashati | माँ दुर्गा स्तुति | 2 Minute effective devotion
Bhajan and Dev Geet
0:00 / 0:00
क्षमा-प्रार्थना (In Hindi) | Durga Saptashati | माँ दुर्गा स्तुति | 2 Minute effective devotion
220 просмотров · 3 дня назад
Bhajan and Dev Geet
10 подписчиков
220 просмотров · 3 дня назад
माँ दुर्गा को समर्पित पवित्र क्षमा-प्रार्थना का श्रवण करें और माता रानी की कृपा, शांति एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏🔱 जय माता दी!
क्षमा-प्रार्थना | Durga Saptashati
परमेश्वरी मेरे द्वारा रात – दिन सहस्त्रों अपराध होते रहते हैं । ‘यह मेरा दास है ’ – यों समझकर मेरे उन अपराधों को तुम कृपापूर्वक क्षमा करो॥१॥
परमेश्वरी मैं आवाहन नहीं जानता , विसर्जन करना नहीं जानता तथा पूजा करने का ढ़ंग भी नहीं जानता । क्षमा करो ॥२॥
देवि सुरेश्वरी मैंने जो मन्त्रहीन , क्रियाहीन और भक्तिहीन पूजन किया है , वह सब आपकी कृपा से पूर्ण हो ॥ ३॥
सैकड़ों अपराध करके भी जो तुम्हारी शरण में जा ‘जगदम्ब’ कहकर पुकारता है , उसे वही गति प्राप्त होती है , जो ब्रह्मादि देवताओं के लिये भी सुलभ नहीं है ॥४॥
जगदम्बिके मैं अपराधी हूँ , किंतु तुम्हारी शरणमें आया हूँ । इस समय दयाका पात्र हूँ । तुम जैसा चाहो , वैसा करो ॥५॥
देवि ! परमेश्वरी ! अज्ञान से , भूल से अथवा बुद्धि भ्रान्त होने के कारण मैंने जो न्यूनता या अधिकता कर दी हो , वह सब क्षमा करो और प्रसन्न होओ ॥६॥
सच्चिदानन्दस्वरूपा परमेश्वरि ! जगन्माता कामेश्वरि ! तुम प्रेमपूर्वक मेरी यह पूजा स्वीकार करो और मुझपर प्रसन्न रहो ॥७॥
देवि ! सुरेश्वरि ! तुम गोपनीय से भी गोपनीय वस्तु की रक्षा करनेवाली हो । मेरे निवेदन किये हुए इस जपको ग्रहण करो । तुम्हारी कृपा से मुझे सिद्धि प्राप्त हो ॥८॥
जय माता दी! 🙏
#ShamaPrathana #durgasaptashati #prayer #hinduprayer #matarani