🚨🚨🚨🚨जमशेदपुर पुलिस बैंक में करोड़ों की डकैती के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है
Bharat Samvad Media Live
0:00 / 0:00
🚨🚨🚨🚨जमशेदपुर पुलिस बैंक में करोड़ों की डकैती के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है
3 просмотра · 5 дн. назад
Bharat Samvad Media Live
6 подписчиков
3 просмотра · 5 дн. назад
🚨🚨🚨🚨🚨जमशेदपुर पुलिस बैंक में करोड़ों की डकैती के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है।🚨🚨🚨🚨🚨
गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की डकैती की घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। इस घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को परसुडीह थाना अंतर्गत कृषि बाजार समिति परिसर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने दोनों बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैंक परिसर, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों की जांच की। साथ ही बैंक मैनेजर से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बैंक में लगे इमरजेंसी सायरन की भी जांच की गई। जब बैंक मैनेजर ने सायरन बजाया, तो उसकी आवाज बैंक के अंदर तक ही सुनाई दी, जबकि बाहर तक आवाज नहीं पहुंची। इस पर अधिकारियों ने सायरन को ऐसी जगह लगाने का निर्देश दिया, जहां उसकी आवाज बैंक परिसर के बाहर तक भी सुनाई दे सके, ताकि किसी अप्रिय घटना के दौरान आसपास के लोगों और पुलिस को तुरंत सूचना मिल सके।इसके अलावा अधिकारियों ने बैंक परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।
वहीं, परसुडीह थाना प्रभारी को बैंक क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया गया।
इस संबंध में बैंक मैनेजर अमित गौरव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर जो सुझाव और निर्देश दिए गए हैं, उन्हें जल्द लागू किया जाएगा। साथ ही बैंक में बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
वहीं, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने कहा कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। बैंक प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने, बेहतर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सायरन की आवाज बाहर तक पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही पुलिस की ओर से भी बैंक क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
गोलमुरी बैंक डकैती की घटना के बाद पुलिस अब बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है। ऐसे में देखना होगा कि इन सुरक्षा उपायों से भविष्य में बैंक में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।