माँ दुर्गा ने किया नौवें दिन राक्षस महिषासुर का वध | Durga Mata Ne Kiya Mahishasur Ka Vadh
Shiv Leela
0:00 / 0:00
माँ दुर्गा ने किया नौवें दिन राक्षस महिषासुर का वध | Durga Mata Ne Kiya Mahishasur Ka Vadh
464 513 просмотров · 2 года назад
Shiv Leela
1,71 млн подписчиков
464 513 просмотров · 2 года назад
देवी के नौंवे रूप को सिद्धिदात्री कहा जाता है।
देवी महागौरी आपको भौतिक जगत में प्रगति के लिए आशीर्वाद और मनोकामना पूर्ण करती हैं, ताकि आप संतुष्ट होकर अपने जीवनपथ पर आगे बढ़ें।
माँ सिद्धिदात्री आपको जीवन में अद्भुत सिद्धि, क्षमता प्रदान करती हैं ताकि आप सब कुछ पूर्णता के साथ कर सकें। सिद्धि का क्या अर्थ है? सिद्धि, सम्पूर्णता का अर्थ है – विचार आने से पूर्व ही काम का हो जाना। आपके विचारमात्र से ही, बिना किसी कार्य किए आपकी इच्छा का पूर्ण हो जाना, यही सिद्धि है।
आपके वचन सत्य हो जाएँ और सबकी भलाई के लिए हों। आप किसी भी कार्य को करें वह सम्पूर्ण हो जाए – यही सिद्धि है। सिद्धि आपके जीवन के हर स्तर में सम्पूर्णता प्रदान करती है। यही देवी सिद्धिदात्री की महत्ता है।
माँ सिद्धिदात्री की पूजा में कौन से मन्त्र का जप करें?
‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्र्यै नम:’ के जप से आप माँ दुर्गा के नौवें स्वरुप माँ सिद्धिदात्री की पूजा कर सकते हैं ।
नवरात्रि की नवमी को पहनें गुलाबी रंग के कपड़े।
नवमी: गुलाबी रंग प्यार, स्नेह और एकता का प्रतीक है।
माँ दुर्गा ने किया नौवें दिन राक्षस महिषासुर का वध | Durga Mata Ne Kiya Mahishasur Ka Vadh