2 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती!
Star Paper Mills Saraswati Vidya Mandir IC
0:00 / 0:00
2 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती!
56 просмотров · 6 дн. назад
Star Paper Mills Saraswati Vidya Mandir IC
723 подписчика
56 просмотров · 6 дн. назад
2 अक्टूबर 2026 को स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर में संयुक्त रूप से महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथि बंधुओं द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन से हुआ।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि संगम योग साधना संस्थान के निर्देशक 'अर्जुन श्री' डॉ. सुरेन्द्र योगी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कैप्टन मुक्ता शर्मा जी द्वारा राष्ट्रगान व वंदना प्रस्तुत की गयी। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार जी द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। परिचय के पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र योगी जी को श्री संदीप गुप्ता जी द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश वर्मा जी को विद्यालय प्रबन्धक श्री राजेश कुमार जैन जी द्वारा पटका पहनाकर व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बहिन नंदिनी वर्मा ने सुन्दर कविता प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता आचार्या हेमा जी ने महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र योगी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे महापुरुषों के गुणों को अपने अन्दर जागृत करना होगा। कैप्टन मुक्ता शर्मा जी ने महात्मा गाँधी जी की प्रिय रामधुन प्रस्तुत की। भैया देव ने सभी भैया बहनों को NSS की ओर से राष्ट्रहित की शपथ दिलायी। विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजेश कुमार जैन जी द्वारा आगन्तुक अतिथि बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन बहिन अक्षरा जैन ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका आचार्या नेहा सक्सेना रहीं।
इस अवसर पर श्री राजेश कुमार जैन, श्री संदीप गुप्ता, श्री अंकुर गर्ग, डॉ. विपिन प्रजापति, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार, शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना शर्मा, दोनों विद्यालयों के भैया-बहिन, आचार्य बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से हुआ।